फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में नौ पॉजिटिव मिले, मोहाली में चार नए संक्रमित तो तीन हुए ठीक, पंचकूला में एक मामला

Wed, 24 Jun 2020 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मंगलवार को कोरोना के नौ नए मामले सामने आए। खास बात यह है कि सभी मरीज अपने परिवार के पॉजिटिव सदस्यों से संक्रमित हुए हैं। इससे यह साफ पता चल रहा है कि अब कोरोना की चेन पॉजिटिव मरीजों के परिवार में तेजी से सक्रिय हो रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को जिन नौ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, उनमें मौलीजागरां की 48 वर्षीय महिला, सेक्टर-38 सी की 29 वर्षीय महिला, सेक्टर-29 का 27 वर्षीय युवक, सेक्टर-38 की 26 वर्षीय युवती, रामदरबार का 41 वर्षीय वर्षीय पुरुष और डड्डूमाजरा का 36 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-29 में एक ही परिवार से 53 वर्षीय पुरुष व 24 वर्षीय युवती और सेक्टर-22 का 30 वर्षीय युवक शामिल हैं।


यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस को नहीं मिले सिद्धू, घर के बाहर कानूनी नोटिस चिपकाया, बढ़ सकती मुश्किलें
विज्ञापन


इन सभी पॉजिटिव लोगों के परिवार के सदस्य पूर्व में कोरोना को चपेट में आकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। इनमें से तीन मरीज पीजीआई में और छह जीएमएसएच-16 में भर्ती हैं। इन नौ मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 426 हो गई है। 

मोहाली में 24 घंटे में चार कोरोना पॉजिटिव, तीन हुए डिस्चार्ज
मोहाली में कोरोना का कहर नहीं रुक रहा है और एक दिन की राहत के बाद मंगलवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इन चारों कोरोना पीड़ितों में दिल्ली से तीन लोग और हिमाचल प्रदेश से एक व्यक्ति सेक्टर-91 लौटा है। इसके संपर्क में आने से चौथा व्यक्ति भी संक्रमित हुआ है। 

विज्ञापन

वहीं, तीन लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 226 हो गई है। जबकि 171 ठीक हो चुके हैं और तीन लोगों की मौत हो चुकी है। अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 52 है।

मंगलवार को सेक्टर-91 में आए कोरोना पीड़ितों में 43 वर्षीय व्यक्ति, 16 वर्षीय लड़की और 15 वर्षीय लड़का और एक 36 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। स्वस्थ हुए तीनों लोगों की ज्ञान सागर अस्पताल से छुट्टी हो गई है। इनमें एक 45 वर्षीय मुबारिकपुर की महिला, नयागांव का 13 वर्षीय लड़का और खरड़ की 65 वर्षीय महिला शामिल है। 

पंचकूला में किडनी का मरीज संक्रमित
पंचकूला में कोरोना वायरस का एक केस सामने आया है। संबंधित क्षेत्र को प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसकी पुष्टि पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर- 6 की सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने की है। उन्होंने बताया कि मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट स्वास्थ्य विभाग तैयार कर रहा है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला का एक कोरोना मरीज सेक्टर-7 से आया है।

मरीज की उम्र 67 वर्ष है। वह पहले से किडनी का मरीज है। उसकी डायलिसिस भी चल रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि स्पेशल फ्लू वार्ड में  सैंपल लिए थे। जुकाम, खांसी की समस्या आने के बाद पीड़ित स्वयं सैंपल देने आया था। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के नोडल ऑफिसर राजीव नरवाल ने बताया कि मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है। सभी को होम क्वारंटीन करने के साथ सैंपल भी लिए जाएंगे। पंचकूला में अब तक 141 केस  सामने आ चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें