फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: हरियाणा में 57 नए संक्रमित मिले, नौ मरीजों की मौत, एक लाख से अधिक लोगों को लगा टीका

Fri, 09 Jul 2021 08:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर अपने निचले स्तर पर है। यही वजह है कि प्रदेश में अब सक्रिय मामलों की संख्या एक हजार से कम रह गई है। उधर, प्रदेश में धीमी पड़ी टीकाकरण की रफ्तार ने फिर से गति पकड़ ली है। शुक्रवार को प्रदेश में एक लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। 
विज्ञापन
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 57 नए केस मिले हैं, जबकि अलग-अलग जिलों में नौ मरीजों की मौत दर्ज की गई। राहत की बात ये है कि किसी भी जिले में सात से अधिक नए मामले नहीं आए हैं। सोनीपत, यमुनानगर, जींद, नूंह और चरखी दादरी में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। शुक्रवार को संक्रमण दर 0.19 फीसदी रही। 

विज्ञापन


रिकवरी दर 98.63 और मृत्यु दर 1.24 प्रतिशत पहुंच गई है। दूसरी लहर में पहली बार एक हजार से नीचे 993 एक्टिव केस रह गए हैं। गुरुग्राम 2, हिसार, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, भिवानी, कैथल में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हुई है। अब तक हरियाणा में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 9534 पहुंच गई है।

एक लाख से अधिक को लगा टीका
विभाग के पास वैक्सीन का स्टाक खत्म होने के कारण प्रदेश में दो दिनों तक कमजोर पड़े टीकाकरण अभियान को शुक्रवार को फिर से गति मिली। इस दिन एक लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। जबकि दो दिन पहले 37 और 39 हजार लोगों को ही डोज दी जा सकी थी। गुरुवार शाम को हरियाणा को डेढ़ लाख डोज मिली थी, जिसको रात ही अलग-अलग जिलों में वितरित किया गया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को 62965 ने पहली और 45276 ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली। ऐसे में हरियाणा में अब तक कुल 9763405 लोगों को टीका लग चुका है। उधर, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि जुलाई माह में 25 लाख लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र से नियमित तौर पर दवा मिल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें