फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में दूसरा सबसे बड़ा घोटाला, एचएस ग्रुप ने किया 9 करोड़ का घपला, 6.8 करोड़ की पेनाल्टी

Thu, 29 Aug 2019 11:07 AM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट में हुए 70 करोड़ के जीएसटी घोटाले के बाद विभाग ने वैसा ही एक और बड़ा घोटाला पकड़ा है। 9 करोड़ से अधिक के इस घोटाले में डिपार्टमेंट ने संबंधित फर्म पर 6 करोड़ 80 लाख की पेनाल्टी लगाई है। इसके साथ ही विभाग ने रिपोर्ट दर्ज कराने की भी संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट में रजिस्टर्ड फर्म एचएस ग्रुप ने इनपुट क्रेडिट में हेरफेर करके करोड़ों रुपये हजम कर लिए। विभाग को शक होने पर जब दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला इस फर्म ने बिना कुछ सामान खरीदे, सिर्फ  बिल की हेराफेरी करके ही 9 करोड़ रुपये से अधिक की ट्रांजेक्शन किया है।

पूरा वाकया सामने आने के बाद एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ के निर्देश पर फर्म पर 6.80 करोड़ की पेनाल्टी लगाई गई है। वहीं सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इस बड़े घोटाले में फर्म पर रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा सकती है। हाल ही में चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड पांच डीलरों ने इनपुट क्रेडिट के जरिए सिर्फ बिल की हेराफेरी कर 70 करोड़ रुपये की ट्रांजेक्शन कर लिया था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ ने इन डीलर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया है। जिसके बाद डिपार्टमेंट ने एचएस ग्रुप में केडिट का यह दूसरा बड़ा मामला पकड़ा है। कहा यह भी जा रहा है कि कुछ और फर्मों की जांच चल रही है। जल्द ही उनके नाम भी विभाग उजागर करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें