फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में नौ एयर रूट्स किए चिन्हित : दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार एयरपोर्ट को जहाजों की नाइट पार्किंग के लिए भी कर सकेंगे प्रयुक्त
विज्ञापन

चंडीगढ़। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नागरिक उड्डयन विभाग ने पिछले चार वर्षों में प्रगति की ऊंची उड़ान भरी है। हरियाणा में नौ एयर रूट्स चिन्हित किए हैं। भविष्य में हिसार-अंबाला से अलग-अलग शहरों के लिए उड़ान भरी जा सकेगी। चौटाला ने कहा कि हिसार एविएशन हब को लेकर पिछले दिनों हैदराबाद में एविएशन से संबंधित विंग्स इंडिया-2024 का एक सम्मेलन हुआ था, जिसमें तीन एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। इनमें पहला एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के साथ हुआ है। इस समझौते के तहत एयरपोर्ट पर इक्विपमेंट मैनेजमेंट, फंक्शनिंग और टेक्निकल स्पोर्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया करेगी।
दूसरा एमओयू, पवनहंस लिमिटेड, भारत सरकार और हरियाणा सरकार के मध्य हुआ है। इसके लिए हरियाणा के नागरिक उड्डयन विभाग ने एचएसआईआईडीसी (हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम) से 30 एकड़ जमीन लेकर भारत सरकार को दी है। यह जमीन गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस के साथ है। इसमें देश का सबसे बड़ा हेलीहब स्थापित होगा। उन्होंने बताया कि यह हेलीहब दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से मात्र 13 किलोमीटर की दूरी पर होगा। इस हेलीहब से पूरे उत्तर भारत को एपिक सेंटर के तौर पर हेलीकॉप्टर टैक्सी सर्विस, प्राइवेट चार्टर, मेडिकल एम्बुलेंस की हेली-सर्विसिस जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा एमओयू अलाइंस एयर कंपनी और हरियाणा सरकार के मध्य हुआ है। यह कंपनी वीजीएफ (वाइबिलिटी गैप फंडिंग) स्कीम के आधार पर जहाज की उड़ान भरेगी। इनमें हिसार से दो जहाज सप्ताह में तीन दिन उड़ेंगे। अंबाला में सिविल टर्मिनल बनने के बाद वहां से एयर सर्विस शुरू हो जाएगी। बताया कि देश की अन्य बड़ी एयरलाइन्स अकासा, इंडिगो और स्पाइसजेट के प्रतिनिधियों ने भी भविष्य में हिसार एयरपोर्ट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट की तरह पार्किंग के लिए भी प्रयुक्त करने की इच्छा जताई है। ऐसे में हिसार एयरपोर्ट भी रात्रि के समय जहाज़ पार्किंग के लिए बेहतरीन विकल्प होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें