पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन के साथ एक नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाइजीरियन युवक कैल्विन (27) अमास के खिलाफ जालंधर के मकसूदां थाने में केस दर्ज कर लिया गया। वहीं पुलिस आरोपी आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।
सीनियर पुलिस कप्तान जालंधर देहाती नवजोत सिंह माहल ने कहा कि थाना मकसूदां के मुख्य ऑफिसर सब इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह अपनी टीम सहित राओवाली मोड़, जीटी रोड, जालंधर-पठानकोट पर नाके पर मौजूद थे। इस दौरान एक मुखबिर ने सब इंस्पेक्टर रघुनाथ सिंह को सूचना दी कि कैल्विन अमास इकबैनसन पुत्र अमास, निवासी बैनिन सिटी नाइजीरिया, हाल निवासी विकासपुरी, दिल्ली बड़ी मात्रा में हेरोइन की खेप लेकर जालंधर किसी ग्राहक को देने के लिए आ रहा है।
इसके बाद पुलिस ने सरमस्तपुर पुल के नजदीक नाकेबंदी की तो कुछ देर बाद ही एक बस से उक्त विदेशी नागरिक उतरा व इधर-उधर टहलने लगा। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो कैल्विन अमास से बरामद बैग से एक किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोषी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।