फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन बैठक आज, रखे जाएंगे ये 14 प्रस्ताव

Tue, 31 Mar 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम सदन की बैठक मंगलवार को होगी। इस बैठक में 21 करोड़ से ज्यादा के विकास के प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी। बैठक में मौलीजांगरा के 220 बूथों को नीलाम करने और महिलाओं को देने की पॉलिसी बनाने के लिए कमेटी गठित करने का निर्णय लिया जाएगा। बैठक में सेक्टर-17 के ओवरब्रिज की दूसरी और पहली मंजिल पर बने कार्यालय किराए पर देने का निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम पहले से ही नोटिस जारी कर अलग-अलग कंपनियों के आवेदन मंगवा चुका है। इसकी जानकारी भी सदन को दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही सेक्टर-17 के सब-वे में बंद पड़ी दुकानों पर भी निर्णय लिया जाएगा। शहर के पार्कों में बनी ग्रीन बेल्ट्स के पब्लिक टॉयलेट रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों को रखरखाव पर देने का निर्णय भी बैठक में होगा।
विज्ञापन


कौन-कौन से प्रस्ताव आ रहे हैं मंजूरी के लिए
-गांव डड्डूमाजरा में स्पोर्ट्स स्टेडियम की इमारत पर 202.67 लाख की लागत।
-106.51 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-38 एवं सेक्टर-39 में वी-3 रोड की कारपेटिंग और साइकिल ट्रैक की मरम्मत।
-66.74 लाख की लागत से मनीमाजरा में ओल्ड रोपड़ रोड से मनीमाजरा की बाउंडरी तक सड़क की कारपेटिंग।
-मनीमाजरा में पॉकेट नंबर-8 में पुलिस स्टेशन चौक के पास 285.94 लाख रुपये की लागत से नई सड़क का निर्माण।
-मनीमाजरा में नगला बस्ती के पिछली तरफ 87.72 लाख रुपये की लागत से ग्रीन बेल्ट का विकास।
-139.78 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-38 के महिला भवन के ऑडिटोरियम का निर्माण।
-1.75.14 लाख रुपये की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग की छत पर पावर प्लांट।
-सेक्टर-39 के वाटर वर्क्स में छह एमजीडी पानी की स्टोरज के लिए टैंक बनाने का प्रस्ताव। लागत 149.60 लाख रुपये।
-124.60 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-26 में चार ट्यूबवैलों की नए सिरे से बोरिंग।
-63.76 लाख की लागत से सेक्टर-33 की वी-4 रोड पर पेवर ब्लॉक।
-82.07 लाख की लागत से सेक्टर-33 के टैरेस गार्डन के सामने वी-4 रोड के नीचे टनल का निर्माण।
-53.73 लाख की लागत से सेक्टर-32 की वी-6 रोड की कारपेटिंग।
-94.94 लाख की लागत से सेक्टर-15-16 की वी-3 रोड की कारपेटिंग।
-101.78 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-51 और 52 की वी-3 रोड की कारपेटिंग।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें