फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर

Tue, 31 Mar 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में शराब के शौकीनों के लिए इस बार बुरी खबर है। शराब के दाम इस बार अधिक होंगे। शराब तस्करी रोकने के लिए प्रशासन ने एक्साइज पॉलिसी में इस बार कई बड़े बदलाव किए हैं। शराब कोटे में इस बार 25 प्रतिशत की कटौती की गई है। गत वर्ष जो कोटा एक करोड़ प्रूफ लीटर था, उसे घटाकर 75 लाख प्रूफ लीटर किया गया है। दो साल पहले यही कोटा दो करोड़ प्रूफ लीटर था।
विज्ञापन


पड़ोसी राज्यों तक होने वाली शराब तस्करी को रोकने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। प्रशासन नए वित्त वर्ष के लिए एक्साइज पॉलिसी फाइनल कर चुका है। 7 या 8 अप्रैल को ठेकों की ऑक्शन होने के आसार हैं।

वहीं दूसरी ओर शराब के रेट में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी भी हो सकती है। पिछले साल प्राप्त हुए कुल रेवेन्यू में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी कर ऑक्शन के लिए बेस प्राइस रखा जाएगा।
विज्ञापन


ठेका महंगा मिलने के बाद शराब के रेट में भी उसी के मुताबिक बढ़ोतरी होगी। हालांकि बियर के रेट कुछ कम हो सकते हैं। इसके लिए भी पॉलिसी में विशेष प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें