फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: विदेशी संगठनों से जुड़े लॉरेंस बिश्नोई के तार, जेल से रची साजिश, अब NIA करेगी पूछताछ

Thu, 24 Nov 2022 11:36 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/ संवाद, चंडीगढ़/ बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में पाकिस्तान से आए आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। एनआईए इस बारे में आरोपी लॉरेंस से पूछताछ करेगी। एनआईए पता लगाने में जुटी है कि पाकिस्तान से गैंगस्टर लॉरेंस के गुर्गों को कौन-कौन से गैंग हथियार सप्लाई करते हैं और किसके माध्यम से। 
विज्ञापन
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 10 दिन के रिमांड पर लिया है। इस बीच एनआईए ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस का भारत और विदेशों में मौजूद आतंकवादी संगठनों से साठगांठ है। जांच एजेंसी ने जानकारी दी है कि, उसे विदेशी आतंकवादियों के साथ मिलकर रची गई एक साजिश के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस आतंकी संगठनों के लोग भारत में भी सक्रिय हैं, जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से संपर्क में थे।

विज्ञापन


एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि जांच में पता चला था कि बिश्नोई ने अधिकांश साजिशें जेल के अंदर से रची थीं और देश और विदेश में स्थित गुर्गों के एक संगठित नेटवर्क से इन्हें अंजाम दिया जा रहा था। बिश्नोई पिछले एक दशक से अधिक समय से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में लक्षित और सनसनीखेज हत्याओं को अंजाम देने की साजिश सहित कई मामलों में शामिल और वांछित है।

लॉरेंस साल 2014 से जेल में बंद है। उसे पिछले साल दिल्ली की तिहाड़ जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था लेकिन 29 मई को गायक सिद्धू मूसेवाला की सनसनीखेज हत्या के सिलसिले में पंजाब पुलिस उसे 14 जून को गिरफ्तार कर पंजाब ले गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने चार अगस्त को धारा 120 बी और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धारा 17, 18 और 18बी के तहत बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एनआईए ने 26 अगस्त को दोबारा मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। 

30 साल के लॉरेंस पर 50 से ज्यादा मामले
पंजाब के फाजिल्का निवासी 30 वर्षीय लॉरेंस पर 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। एनआईए को जांच में पता चला कि लॉरेंस अपने भाइयों सचिन और अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बराड़, काला जठेड़ी, काला राणा, बिक्रम बराड़ और संपत नेहरा सहित अन्य सहयोगियों के साथ ड्रग्स व हथियारों की तस्करी और व्यापक जबरन वसूली जैसी आतंकवादी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन जुटा रहे थे। 
रिमांड की मांग के दौरान एनआईए के वकील ने कोर्ट के सामने कहा कि गैंगस्टर्स को पाकिस्तान से हथियार मिल रहे थे और ये विदेशी संगठनों के साथ मिलकर मूसेवाला जैसे लोगों की हत्या की साजिश में शामिल रहा है। रिमांड के दौरान उससे जांच एजेंसी पाकिस्तान में मिले हथियार और विदेशी आतंकी संगठनों से कनेक्शन को लेकर पूछताछ करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें