फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Bagga Murder: विहिप नेता की हत्या मामले में NIA की पंजाब में छापेमारी, कई जगह दी गई दबिश

Fri, 30 Aug 2024 10:38 AM IST
निवेदिता वर्मा पीटीआई, चंडीगढ़

सार

13 अप्रैल को नंगल में विश्व हिंदू परिषद के नेता विकास प्रभाकर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है। 
विज्ञापन
NIA - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को विहिप नेता विकास प्रभाकर की हत्या की जांच के सिलसिले में पंजाब में छापेमारी की। 
विज्ञापन


विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की 13 अप्रैल को पंजाब के रूपनगर जिले के नंगल में उनकी हलवाई की दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह विश्व हिंदू परिषद के नंगल अध्यक्ष थे। एनआईए ने 9 मई को राज्य पुलिस से मामले को अपने हाथ में ले लिया।एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि विकास प्रभाकर की हत्या के मामले में तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन

 
हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति करने वाले धरमिंदर कुमार उर्फ कुणाल (22) को हाल ही में एनआईए ने दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के साथ अभियान में पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया था। एनआईए की जांच से पता चला है कि उसने मध्य प्रदेश से अवैध हथियार और गोला-बारूद खरीदा था और विदेश में रहने वाले खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर कुमार उर्फ सोनू के निर्देश पर शूटरों को इनकी आपूर्ति की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें