आम आदमी पार्टी के नेता डॉ कुमार विश्वास के खिलाफ अदालत में सुनवाई हुई।
इस दौरान शिकायकर्ता पेश हुए। साथ ही अदालत के सामने अपना पक्ष रखा।
इसके बाद अदालत ने केस की अगली सुनवाई 29 फरवरी तय की है। जिक्रयोग है कि सेक्टर-68 निवासी गुरिंदरजीत सिंह ने अदालत में याचिका दायर की है कि है कि उन्होंने यू टयूब पर डॉ. कुमार विश्वास के वीडियो देखे।
इसमें सामने आया कि कुमार लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस संबंधी शिकायत व सबूत दिए। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने उन्होंने अदालत में अपना केस दर्ज किया है।