फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की ममता शर्मसार: चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में मिला नवजात का भ्रूण, पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड

Tue, 16 Jul 2024 07:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में मां की ममता को शर्मसार करने वाले घटना हुई। शहर के सबसे बड़े अस्पताल में एक भ्रूण मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में चुट गई है। 
विज्ञापन
जीएमसीएच 32 - फोटो : https://gmch.gov.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हे मां, मेरा क्या कसूर... दुनिया में आने से पहले ही अपनी कोख में मेरी हत्या कर दी। ममता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है जिसमें सेक्टर-32 जीएमसीएच में मेडिसिन इमरजेंसी के शौचालय में भ्रूण मिला है। भ्रूण की सूचना पाते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। इस मामले में पुलिस ने सेक्टर-34 थाने में अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच टीमों ने अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और जच्चा-बच्चा वार्ड का रिकॉर्ड भी खंगालना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार को अस्पताल के मेडिसिन विभाग की इमरजेंसी के शौचालय में महिला कर्मचारी सफाई करने के लिए गई थी। जैसे ही वह शौचालय में पहुंची तो वहां उसने नवजात बच्चे का भ्रूण पड़ा देखा। इसके बाद उसने डॉक्टर्स को सूचना दी और पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया गया। डीएसपी जसविंदर सिंह और सेक्टर-34 थाना प्रभारी लखबीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में ही रखवा दिया है। इस दौरान पुलिस ने अस्पताल में गायनी वार्ड में दाखिल महिला मरीजों का डाटा एकत्र किया और पूछताछ भी की गई। पुलिस ने जांच करते हुए यहां पिछले 72 घंटे में उन महिलाओं का डाटा भी एकत्र किया जिनकी यहां डिलीवरी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें