फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: 30 दिसंबर को कटड़ा से दिल्ली के बीच चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Thu, 28 Dec 2023 12:41 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

रेलवे अधिकारी के मुताबिक दिल्ली मुख्यालय से कार्यक्रम आया है कि 30 दिसंबर को कटड़ा से दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। पहले दिन ट्रेन मुख्य स्टेशनों के अलावा छोटे स्टेशनों पर भी रुकेगी।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

30 दिसंबर को कटड़ा से दिल्ली के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलेगी। दिल्ली तक आधा दर्जन से अधिक स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन को लोग देख सकेंगे। पहले दिन ट्रेन का उधमपुर व कठुआ और पठानकोट कैंट में भी ठहराव होगा लेकिन स्थाई तौर पर इसका ठहराव होगा कि नहीं, इस बारे में संशय बरकरार है।

विज्ञापन


नई दिल्ली मुख्यालय से फिरोजपुर को शेडयूल जारी हुआ है। इसके अनुसार 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन कुल छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके तहत कटड़ा से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत सुबह 11 बजे कटड़ा से रवाना होगी। इसके बाद मनवाल, उधमपुर, कठुआ और शाम चार बजे पठानकोट कैंट पहुंचेगी।

ट्रेन का शेड्यूल अभी जारी नहीं 

रेलवे अधिकारी के मुताबिक दिल्ली मुख्यालय से कार्यक्रम आया है कि 30 दिसंबर को कटड़ा से दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। पहले दिन ट्रेन मुख्य स्टेशनों के अलावा छोटे स्टेशनों पर भी रुकेगी। अधिकारी ने बताया कि 30 दिसंबर को केवल फ्लैग ऑफ होगा। ट्रेन का किन-किन स्टेशनों पर ठहराव होगा, इसके बारे में शुक्रवार तक ही स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें