फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: तीन लाख नहीं दिया तो बस से उतार मां-बेटी से की मारपीट, अपहरण के बाद किया दुष्कर्म

Sun, 02 Feb 2020 12:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असंध (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला और विवाहिता बेटी को हथियारों के बल पर प्राइवेट बस से उतारकर मारपीट करने और बेटी का अपहरण करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की ओर से अपहृत विवाहिता का मेडिकल कराया गया, जिसमें उसके साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण के साथ बलात्कार का भी केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


साथ ही मुख्य आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी मंगू के साथ विवाहिता की जान पहचान थी। उसने महिला को तीन लाख रुपये दिए थे। इसी को लेकर उसने महिला का अपहरण कर बलात्कार किया। पुलिस ने महिला को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिधु ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को महिला के अपहरण के मामले में तीन आरोपी मंगल सिंह उर्फ मंगू सिंह, बिट्टू और नेहरू को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी विवाहिता को बाइक पर बैठाकर एक गांव के खेतों में ले गया था, जहां मुख्य आरोपी मंगल सिंह उर्फ मंगू ने विवाहिता से बलात्कार किया। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और मामले में तीन आरोपी मंगल सिंह, बिट्टू और नेहरू सभी निवासी मुंडवाल जिला कैथल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से विवाहिता को भी बरामद किया। सिधु ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपियों का एक दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार और बाइक बरामद की जाएगी। वहीं, रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें