अमीना भाइके वैसे तो इंजीनियरिंग (एमटेक) कर चुकी हैं, लेकिन खाना बनाने के शौक ने उन्हें शेफ बना दिया। इसके लिए उन्होंने पेरिस के कोट दे बॉल (कुकिंग स्कूल) से स्पेशल ट्रेनिंग ली। इसके बाद अमीना ने चंडीगढ़ में खोला अपना इंटरनेशनल फूड रेस्त्रां, जिसका नाम रखा है रस्टिक डोर।
बुधवार को सेक्टर-10 में खुले नए रेस्त्रां रस्टिक डोर के बारे में बताते हुए अमीना ने कहा कि वह चंडीगढ़ में पली बढ़ी हैं। इसलिए यहां की हर एक चीज को अच्छे से जानती हूं। यहां के लोगों का टेस्ट कैसा है, इसकी अच्छी जानकारी थी तो रेस्त्रां खोलने के बारे में सोचा।
रेस्त्रां में अंतरराष्ट्रीय जायके के अनुसार मालदीव के सेवन स्टार होटल के स्पेशल शेफ बुलाए गए हैं। यहां लोगों को बेस्ट इंटरनेशनल फूड के साथ ही पंजाबी खाने की भी अच्छी वैरायटी मिलेगी।