फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का उल्लंघन करने से पहले पढ़ें

Thu, 27 Mar 2014 12:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए यूटी गेस्ट हाउस में कानून व्यवस्था पर रिव्यू बैठक चुनाव पर्यवेक्षक डॉ विश्वास मेहता ने ली।
विज्ञापन


बैठक में गृह सचिव कम चीफ इलेक्शन अफसर, आईजी आरपी उपाध्याय, एसएसपी डॉ सुखचैन सिंह गिल, एएसपी परविंद्र सिंह समेत अन्य पुलिस अफसर मौजूद थे।

चुनाव पर्यवेक्षक ने बैठक में कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कारवाई की जाए। एसएसपी ने कहा कि 72 जगहों पर बनाए 167 बूथ संवेदनशील हैं।
विज्ञापन


इन बूथों पर चंडीगढ़ पुलिस और पैरामिलट्री फोर्स तैनात रहेगी। एसएसपी ने कहा कि 48 बूथों पर मिलट्री फोर्स तैनात होगी। उन्होंने कहा कि कहा कि चुनाव में 12 डीएसपी और 26 पेट्रोलिंग पार्टी बनाई हैं।
विज्ञापन


जो हर बूथ पर 15-15 मिनट में जाकर जांच करेगी। इसके अलावा मोहाली, पंचकूला और चंडीगढ़ के एंट्री प्वाइंट पर स्पेशल फोर्स तैनात की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें