विभाग में इन पदों का होगा सृजन
पद- एक्सईएन
संख्या - 1
सालाना वेतन- 10.65 लाख
पद- एसडीई
संख्या - 3
सालाना वेतन- 23.40 लाख
पद- हेड ड्राफ्टमैन
संख्या - 1
सालाना वेतन- 6.34 लाख
पद- सुपिरिटेंड
संख्या - 1
सालाना वेतन- 6.27 लाख
पद- अकाउंटेंट
संख्या - 1
सालाना वेतन- 6.27 लाख
पद- जूनियर इंजीनियर
संख्या - 6
सालाना वेतन- 33 लाख
पद- ड्राफ्टमैन
संख्या - 1
सालाना वेतन- 6.20 लाख
पद- सीनियर असिस्टेंट
संख्या - 2
सालाना वेतन- 12 लाख
पद- क्लर्क/डाटा
संख्या - 10
सालाना वेतन- 41.70 लाख
पद- सुपरवाइजर (ठेके पर)
संख्या - 10
सालाना वेतन- 24 लाख
पद- पियन (ठेके पर)
संख्या - 05
सालाना वेतन- 10.40 लाख
इसकी यह रहेगी जिम्मेदारी
मैकेनिकल विभाग का प्रभारी एक्सईएन होगा। एसडीई-1 पेट्रोल, सर्विस और धुलाई की देखरेख का काम करेगा। जूनियर इंजीनियर-2 इसका सहायक होगा। एसडीई-2 गाड़ियों की मरम्मत, बीमा, देखरेख, गाड़ी की फिटनेस, इसके अलावा बागवानी विभाग की मशीन व फायर विभाग की गाड़ियों की देखरेख करेगा। जूनियर इंजीनियर-2 इसका सहायक होगा।
एसडीई-3 के पास नए वाहनों की खरीदारी, टायर, बैटरी की जैम पोर्टल से खरीदारी के अलावा ई टेंडर लगाना, खराब गाड़ियों को समय पर हटाने का काम होगा। जूनियर इंजीनियर-2 इनका सहायक होगा। मुख्य ड्राफ्टमैन गाड़ियों का एस्टीमेट, टेंडर दस्तावेज, ड्राइंग का काम करेंगे।
मैकेनिकल विभाग को मजबूत करने का उद्देश्य है ताकि हम अपने वाहनों की दक्षता को भी मजबूत कर सकें। सीटीयू में नगर निगम से कम गाड़ियां हैं, लेकिन वहां काफी संख्या में कर्मचारी हैं। यहां सीटीयू से ज्यादा गाड़ियां हो गई हैं, इसलिए इनके रखरखाव के लिए विस्तार करना जरूरी है। -केके यादव, निगम आयुक्त