फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और स्टारपुत्र बोलेगा ‘कर ले प्यार कर ले’

Tue, 14 Jan 2014 11:12 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में कई हीरो, डायरेक्टर और प्रोड्यूसरों ने अपने बेटों को रोमांटिक फिल्म से डेब्यू करवाया है। इस लिस्ट में अब सुनील दर्शन का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन


सुनील अपने बेटे शिव दर्शन को 17 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म ‘करले प्यार करले से लांच कर रहे हैं। मंगलवार को शिव, हसलीन कौर (मुख्य अभिनेत्री) और फिल्म में विलेन को रोल निभा रहे रूमी खान चंडीगढ़ के स्कोर डिस्क में फिल्म की प्रमोशन के लिए आए।

शिव ने बताया कि फिल्म सिर्फ रोमांटिक नहीं है इसमें एक्शन, मौज मस्ती और ड्रामा भी है। फिल्म के लिए काफी मेहनत भी की, पहले मेरा वजन 130 किलो था, लेकिन फिल्म के लिए 50 किलो कम किया।
विज्ञापन


एक खास सीन में बाइक चलाकर एकदम हसलीन के पास आकर स्टोपी (बाइक को पिछले पहिये से ऊपर उठना) मारता हूं, उस सीन में अगर जरा सा भी चूक होती तो हसलीन को चोट लग जाती।

इसको शूट करने के लिए मैंने काफी मेहनत की और हमें यह सीन शूट करने में 8 घंटे लगे। हसलीन ने बताया कि फिल्म में मैं एक शरारती लड़की का रोल कर रही हूं जो काफी हरकतें करती है, पागलों कि तरह बैट लगाती है।

और इसी बैट के चक्कर में दोनों फंस जाते हैं और फिर रूमी खान इस फिल्म में आते है जो हमारे लिए कई मुसीबतें खड़ी करते हैं। रूमी ने बताया कि फिल्म में मेरा पुरी तरह से नकारात्मक रोल नहीं है।

इसमें में एक बाप भी बना हूं। मैं सिर्फ विलेन का रोल नहीं करना चाहता, बल्कि एक्टिंग करना चाहता हूं फिर रोल चाहें कोई भी हों। फिल्म की शूटिंग लवासा, मुंबई, थाईलैंड, बैंकॉक और करजत में हुई है।  
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें