सेक्टर सात के सामुदायिक केंद्र में मंगलवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पतंग बाजी का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा दल की ओर से आयोजित की गई थी। इस मौके पर सेक्टर वासियों और राष्ट्रीय युवा दल के सदस्यों के सभी सदस्य परिवार सहित पहुंचे थे।
इस दौरान सभी ने पतंग बाजी का लुफ्त उठाया। इसके अलावा कार्यक्रम में हिस्सा लेने पार्षद सीबी गोयल और भावना गुप्ता भी पहुंचे थे।
पतंगबाजी के दौरान आकर्षण का केंद्र रहे लिमका बुक ऑफ रिकार्ड में पतंगबाजी के लिए अपना नाम दर्ज करवा चुके देवेंदर पाल सिंह।
सभी ने पतंग पर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संदेश लिखकर लोगों को जागरुक किया। इस मौके पर दल के प्रधान संदीप, सेक्रेट्री देवेंदर रोहिला, सीनियर उप प्रधान वीपिन लुथरा, पार्षद भावना गुप्ता, सीबी गोयल व अन्य लोग मौजूद थे।