फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नई सरकार करेंगी पदक विजेताओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक व पैरा ओलंपिक विजेताओं का एक साथ होगा सम्मान समारोह
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश के खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में देश का दबदबा बढ़ाया है। हरियाणा के पांच ओलंपिक खिलाड़ी और आठ पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। हालांकि, आचार संहिता के कारण इन सूरमाओं के भव्य सम्मान समारोह के लिए इंतजार करना पड़ेगा। अब नई सरकार ओलंपिक और पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों को एक साथ सम्मान समारोह में कैश अवाॅर्ड से सम्मानित करेगी।

हरियाणा खेल विभाग की तरफ से सम्मान समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी है। विभाग की तरफ से खिलाड़ियों की सूची भी तैयार कर आगे भेजी जा चुकी है। अब नई सरकार सम्मान समारोह की तारीख तय करेगी। पेरिस ओलंपिक में भारत के कुल छह पदक में पांच हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। इसमें एक रजत, दो कांस्य समेत तीन पदक व्यक्तिगत है, जबकि पैरा ओलंपिक में पांच स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतकर इतिहास रचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक-पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों को समान सम्मान राशि
हरियाणा में ओलंपिक और पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों की खेल नीति के अनुसार कैश अवाॅर्ड की सम्मान राशि बराबर है। स्वर्ण पदक विजेता को छह करोड़, रजत पदक विजेता को चार करोड़ और कांस्य पदक विजेता को ढ़ाई करोड़ रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। दो पदक जीतने वाले खिलाड़ी को दोनों पदकों की तय इनामी राशि से सम्मानित किया जाएगा, जबकि ओलंपिक-पैरा ओलंपिक में हिस्सा लेकर दमखम दिखाने वाले खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये की इनाम राशि मिलेगी। हरियाणा से ओलंपिक में 25 खिलाड़ी और पैरा ओलंपिक में कुल 22 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें