फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लड़कियों की शादी पर बवाल: सामने आया शादी करवाने वाला गुरुद्वारा साहिब का ग्रंथी, कहा-मैंने तो...

Thu, 26 Oct 2023 03:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव

सार

बाबा अजायब सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर को गुरुद्वारा साहिब में सुबह 11 बजे एक लड़का और एक लड़की शादी करने आए। उनके साथ दो गवाह, एक फोटोग्राफर, एक वकील समेत सात-आठ व्यक्ति आए थे। उन्होंने जाली आधार कार्ड का इस्तेमाल करके शादी की है, जो गलत है। दोनों ने उन्हें धोखे में रखा और नहीं बताया कि वे दोनों लड़कियां है।
विज्ञापन
दो लड़कियों की शादी पर हंगामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर की दो लड़कियों के गांव करोरां के गुरुद्वारा साहिब में शादी करने का मामला गरमा गया है। इस संबंध में गांव करोरां में पड़ते गुरुद्वारा गुरु नानक निवास साहिब के ग्रंथी बाबा अजायब सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर को गुरुद्वारा साहिब में आकर खुद को लड़का-लड़की बताते हुए दोनों ने शादी की थी। अब उन्हें मीडिया के जरिए पता चला है कि वे लड़का-लड़की नहीं बल्कि दोनों लड़कियां थीं। इस पर अब उन्होंने कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन


बाबा अजायब सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर को गुरुद्वारा साहिब में सुबह 11 बजे एक लड़का और एक लड़की शादी करने आए। उनके साथ दो गवाह, एक फोटोग्राफर, एक वकील समेत सात-आठ व्यक्ति आए थे। उनके आधार कार्ड देखने और प्रूफ के तौर पर लेने के बाद ही उन्होंने शादी करवाई थी। 

यह भी पढ़ें: Punjab: एक नवंबर को होगी खुली बहस 'मैं पंजाब बोल्दा हां'... सीएम भगवंत मान ने आम लोगों को दिया न्योता
विज्ञापन


पता होता तो शादी नहीं करवाते
अब उन्हें पता चला है कि शादी करवाने वाले लड़का-लड़की के बजाय दोनों लड़कियां थीं। उन्होंने जाली आधार कार्ड का इस्तेमाल करके शादी की है, जो गलत है। दोनों ने उन्हें धोखे में रखा और नहीं बताया कि वे दोनों लड़कियां है। अगर उन्हें पता होता कि दोनों लड़कियां हैं तो वह कभी शादी नहीं कराते। वह अब इसके खिलाफ पुलिस समेत बाकी अन्य कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पास तो लड़का-लड़की ही शादी करवाने आए थे। 
विज्ञापन


लड़कियों की फोटो दिखाएं तो पहचान लूंगा
बाबा अजायब सिंह ने कहा कि अगर दोनों लड़कियों की फोटो उन्हें दिखाई जाए तो वह बता सकते हैं कि शादी करने यही जोड़ा आया था या फिर कोई और आया था। उन्हें लगता है कि इनमें से एक लड़की आई होगी और दूसरी पीछे कहीं होगी। बाद में उन्होंने गुरु्दवारा साहिब द्वारा जारी सर्टिफिकेट का दुरुपयोग किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें