इसके लिए प्रशासन की ओर से अशोक लीलैंड और टाटा कंपनी से 40-40 बसों के लिए एग्रीमेंट साइन किया गया था। इससे पहले टाटा ने 36 बसों की डिलीवरी प्रशासन को कर दी है। इन्हें राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड और दिल्ली के कुछ लांग रूटों पर चलाया जा रहा है।
अब अशोक लीलैंड से मिली 25 नई बसों को शिमला, मनाली, ऋषिकेष और दिल्ली समेत अन्य कई रुट पर उतारा जाएगा। इससे यात्रियों को अब इन रूटों पर सफर करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा, क्योंकि नई बसों के इन रूट पर चलने से सर्विस और बेहतर हो गई है।
यात्रियों को नहीं होगी दिक्कत
इस संबंध में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के डायरेक्टर उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि उन्होंने लीलैंड को 40 बसों का आर्डर दिया था, जिसमें से 25 बसें उन्होंने डिलीवर कर दी हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह पिछले कुछ समय में उन्होंने कुल 65 नई बसों को लांग रूट पर उतार दिया है, जिससे लांग रूट पर उनकी बसों की सर्विस पहले से बेहतर हो गई है।
उमाशंकर गुप्ता का कहना है कि नई बसें जो आईं हैं, उन्हें खासतौर पर पर्यटन के क्षेत्रों को जाने वाले रूट पर उतारा जाएगा। इससे बाहर से आने वाले लोगों को घूमने जाने वाले क्षेत्रों में कोई दिक्कत नहीं होगी।