फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने चाचा के पेट में घोंपा सूआ, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्लॉट बेचने के बाद रुपयों के लेन-देन को लेकर कहासुनी के बाद भतीजे ने चाचा के पेट में सूआ घोंप दिया। वारदात सेक्टर-18 प्रेस लाइट प्वाइंट के पास हुई। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने घायल को सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाकर भतीजे और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। आरोपियों की पहचान कांसल निवासी दीप सिंह (भतीजा) और रिश्तेदार मंजोत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि दो सगे भाइयों परमजीत और सर्बजीत ने एक प्लॉट बेचा था। इसी प्लॉट के रुपयों के लेन-देन के चलते शनिवार को दोनों भाई अन्य रिश्तेदार व जानकारों के साथ बात करने के लिए सेक्टर-18 प्रेस लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे थे। इस दौरान कहासुनी हो गई। इसी बीच सर्बजीत सिंह के बेटे दीप सिंह ने सूआ निकालकर चाचा परमजीत के पेट में घोंप दिया। मंजोत सिंह ने भी परमजीत से मारपीट की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेक्टर-17 थाना पुलिस ने घायल को सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया और परमजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी दीप सिंह और मंजोत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें