चंडीगढ़। टेनिस खिलाड़ी नाव्या वर्मा और रिया कौशिक ने लड़के और लड़कियों के वर्ग में सीएलटीए-आएटा टेनिस चैंपियनशिप की विजेता ट्रॉफियां जीतीं। चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से चैंपियनशिप का आयोजन 6 से 8 सितंबर तक सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम में किया गया। बुधवार को लड़के-लड़कियों के वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए।
लड़कों के अंडर-18 वर्ग में नाव्या वर्मा ने आदित्य चौहान को 6-2, 6-2 से मात दी। लड़कियों के इसी वर्ग में रिया कौशिक ने राहिका वासुदेवा को 6-3, 7-5 से मात दी।