फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार पर हाहाकार: सिद्धू ने कैप्टन को लालची, ढोंगी और डाकू कहा, सुरजेवाला ने भी कोसा, सुखबीर के इस्तीफे की भी मांग उठी

Fri, 11 Mar 2022 10:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद नेताओं के बीच हाहाकार मचना शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल की करारी हार के बाद फतेहगढ़ साहिब में पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे की मांग उठी है।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि लोगों ने पंजाब के लिए बहुत बढ़िया फैसला लिया है और पंजाब के रिवायती सिस्टम को बदलकर एक नई नींव रखी है। उन्होंने कहा- ‘मैं ठोक के कह रहा हूं कि जो लोगों ने बदलाव किया, बहुत बढ़िया किया। पंजाब के लोगों में मैं भगवान देखता हूं। पंजाब की भलाई में ही मेरा भला है।’ उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को लालची, ढोंगी और डाकू कहा और बादलों का दोस्त बताया। 

विज्ञापन


सिद्धू ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि जिसने सिद्धू के लिए गड्ढा खोदने और नीचा दिखाने की कोशिश की, वह खुद उसमें गिर गए हैं। वे तीन मुख्यमंत्रियों का निपटारा कर चुके हैं। कौन कहता है कि बेअदबी की सजा नहीं मिली। कल सबने देख लिया, जो पंथ पर राज करते थे, कहां गए।

सुरजेवाला ने भी कैप्टन को कोसा 
पंजाब में कांग्रेस को मिली शिकस्त के लिए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में चली सत्ता विरोधी लहर के कारण कांग्रेस पिछड़ी है। सुरजेवाला के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन ने भी पलटवार किया। उन्होंने सुरजेवाला से पूछा है कि उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में हार की कौन जिम्मेदारी लेगा। कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस कभी चुनाव में मिली हार से सबक नहीं लेती है। सुरजेवाला ने पंजाब में मिली करारी शिकस्त के लिए कैप्टन सरकार के 4.5 साल के कार्यकाल की सत्ता विरोधी लहर को कारण बताया है।
विज्ञापन


सुखबीर बादल के इस्तीफे की मांग उठी
उधर, विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल की करारी हार के बाद फतेहगढ़ साहिब में पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे की मांग उठी है। यह मांग नगर काउंसिल सरहिंद के पूर्व प्रधान व अकाली नेता शेर सिंह, ब्लाक समिति के पूर्व चेयरमैन मनदीप सिंह और पूर्व सरपंच मेजर सिंह ने की है। शिअद नेताओं ने कहा कि चुनाव लड़ने से लेकर उम्मीदवार चुनने तक सभी अधिकार सुखबीर बादल के पास थे। नेता को हार की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। सुखबीर बादल को हार को कबूलते हुए नैतिकता के आधार पर अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें