दरअसल सचिवालय प्रशासन की ओर से सभी मंत्रियों के दफ्तरों के बाहर ब्रास की नेम प्लेटें लगाई जाती हैं। मंत्रियों के विभाग बदलने के बाद प्रशासन ने संबंधित मंत्रियों की नई नेम प्लेटें बनाने का ऑर्डर दिया हुआ है, जिसके तहत नवजोत सिंह सिद्धू की नेम प्लेट बुधवार को बनकर आ गई थी, जिसे प्रशासन ने उनके कार्यालय के बाहर लगा दिया।
अभी बाकी तीन मंत्रियों, जिनमें ब्रह्म मोहिंदरा भी शामिल हैं, की नेम प्लेट बनकर तैयार नहीं हुई हैं और उनके दफ्तरों के बाहर इस समय कोई नेम प्लेट नहीं लगी हुई है।
सचिवालय प्रशासन की ओर से बताया गया कि मंत्रियों के विभाग बदलने संबंधी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सचिवालय प्रशासन नई नेम प्लेटें तैयार करवाता है। बाकी रह गए मंत्रियों की नेम प्लेटें भी तैयार होते ही उनके दफ्तरों के बाहर लगा दी जाएंगी।
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने स्थानीय निकाय विभाग वापस लेकर बिजली एवं नवीनीकरण ऊर्जा विभाग दिए जाने के मुख्यमंत्री के फैसले पर एतराज जताते हुए पार्टी आलाकमान से इसकी शिकायत की है।
वे काफी दिनों तक मुख्यमंत्री के खिलाफ बयानबाजी भी करते रहे, हालांकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने बयानबाजी तो बंद कर दी है लेकिन आज तक अपने नए विभाग का कार्यभार नहीं संभाला है।