फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू के सलाहकार का कैप्टन पर हमला: मुस्तफा बोले- अगर गद्दार कहेंगे तो मैं पूरी किताब खोलूंगा

Sun, 19 Sep 2021 05:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान के आर्मी चीफ को सिद्धू का दोस्त बताया था। कैप्टन के इस बयान पर अब सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा ने पलटवार किया है। 
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर रविवार को जमकर हमला बोला। मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू कोई गद्दार नहीं है। अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह उन्हें गद्दार करेंगे तो मैं पूरी किताब खोलूंगा। कैप्टन का निशाना सिद्धू नहीं बल्कि गांधी परिवार है। मैं कैप्टन अमरिंदर सिंह को गांधी पर को निशाना बनाने की अनुमति नहीं दूंगा।  

विज्ञापन




सिद्धू एक आपदा: कैप्टन अमरिंदर सिंह
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा देने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के लिए दिक्कतें खड़ी कर दीं हैं। परोक्ष तौर पर उन्होंने सिद्धू को पंजाब सूबे की सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया है। उनका कहना है कि नवजोत सिद्धू कांग्रेस में एक आपदा की तरह हैं। कांग्रेस को उनको अध्यक्ष नहीं बनाना चाहिए था। 
विज्ञापन


सिद्धू पाकिस्तान सेना प्रमुख बाजवा और वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान के मित्र हैं। अगर उनको सीएम बनाया गया तो इसका विरोध करूंगा। अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरहदी सूबा है, जहां सीमा पार से अस्थिरता पैदा करने के लिए हथियार भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान से ड्रग्स की खेप लगातार आ रही हैं। ऐसे में मैं पंजाब की सुरक्षा के लिए लड़ता रहूंगा। 
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर नवजोत सिद्धू उन्हें बिल्कुल मंजूर नहीं हैं, क्योंकि यह व्यक्ति पंजाब के लिए तबाही है। उन्होंने कहा कि सिद्धू कैबिनेट मंत्री के तौर पर अपना विभाग तो संभाल नहीं सके, पंजाब को क्या संभालेंगे।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें