फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: सीएम चन्नी के बेटे की शादी में सिद्धू का न पहुंचना चर्चा का विषय, माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे

Mon, 11 Oct 2021 11:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे की शादी समारोह में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, हरीश रावत, वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, परिवहन मंत्री अमरिंदर राजा वड़िंग समेत कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं लेकिन सिद्धू का न पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा। 
विज्ञापन
वैष्णो देवी के दरबार पर पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर खटपट दिखने लगी है। नवजोत सिंह सिद्धू लगातार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से दूरियां बना रहे हैं। रविवार को मोहाली में मुख्यमंत्री के बेटे की शादी से भी नवजोत सिंह सिद्धू नदारद रहे। वे सीधे लखनऊ से विमान द्वारा वैष्णो देवी रवाना हो गए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब में बिजली संकट: पूर्वोत्तर के राज्यों से कोयला आने में लगेंगे पांच दिन, पावरकॉम की लोगों से अपील, कम जलाएं बिजली

कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला और एक कांग्रेस विधायक ने भी सिद्धू के साथ दरबार में हाजिरी लगाई। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे नवजीत सिंह की रविवार को मोहाली के एक गुरुद्वारे में शादी संपन्न गई। मोहाली के साचा धन गुरुद्वारा में आयोजित समारोह में कांग्रेस के कई नेता, मंत्री, सांसद और विधायक पहुंचे। सिर्फ शादी समारोह में नवजोत सिंह सिद्धू नहीं पहुंचे। चन्नी के इस समारोह से सिद्धू के दूर रहने पर सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि सिद्धू और चन्नी की खटपट अब साफ दिखाई देने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सादे अंदाज में शादी: मोहाली में हुआ पंजाब सीएम के बेटे का विवाह, खुद गाड़ी चला कार्यक्रम में पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी

सिद्धू के तेवरों से यह तय हो गया है कि वह कैप्टन की तरह चन्नी से भी काफी नाराज हैं। इधर, पार्टी सूत्रों के अनुसार सिद्धू लखनऊ से विमान द्वारा वैष्णो देवी के दर्शन करने मंत्री विजय इंदर सिंगला और विधायक डॉ. राजकुमार चब्बेवाल के साथ गए हैं। उन्होंने वैष्णो देवी यात्रा को लेकर ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि नवरात्र के दौरान मां के दर्शन अच्छे हैं... उनके दर्शन से आत्मा की गंदगी धुल जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें