फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अरविंद केजरीवाल पर नवजोत सिद्धू का वार, कहा-आपकी आबकारी नीति से दिल्ली को 2200 करोड़ का नुकसान

Fri, 21 Apr 2023 10:08 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सिद्धू ने केजरीवाल का नाम लिए बिना अपने ट्विटर हैंडल से लिखा-आप ईमानदारी की बात करते हो, लेकिन आपकी आबकारी नीति से दिल्ली में 9 महीने में 2200 करोड़ का नुकसान हुआ... ये 2200 करोड़ किसकी जेब में गए। हर कोई इस नीति के माध्यम से आप पर चोरी का आरोप लगा रहा है। 
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली के बाद कांग्रेस के सीनियर नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने उन पर जुबानी हमला बोला है। सिद्धू ने केजरीवाल का नाम लिए बिना अपने ट्विटर हैंडल से लिखा-आप ईमानदारी की बात करते हो, लेकिन आपकी आबकारी नीति से दिल्ली में 9 महीने में 2200 करोड़ का नुकसान हुआ... ये 2200 करोड़ किसकी जेब में गए। हर कोई इस नीति के माध्यम से आप पर चोरी का आरोप लगा रहा है। 
विज्ञापन




उन्होंने सवाल किया है कि इस बार मानहानि क्यों नहीं। आपकी गारंटियां बिना बजटीय आवंटन वाले फ्लैट टायर की तरह है। आपकी सरकार राज्य के लिए बिना किसी आय के उधारी पर चल रही है जो इस बात का पर्याप्त प्रमाण है कि आप आज पंजाब में फलते-फूलते माफिया के मैनेजर इन-चीफ हैं। उन्होंने इस ट्वीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को टैग किया है। 12 घंटे पहले किए गए ट्वीट को 65 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। कई लोगों ने इस पर अपनी राय भी दी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें