फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए हुई आतंकी हवारा की पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बुड़ैल जेल ब्रेक मामले में वीरवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे आंतकी जगतार सिंह हवारा की पेशी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र की अदालत में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। हवारा दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। उसके वकील अमरजीत सिंह चहल ने बताया कि अदालत ने मामले में अगली तारीख छह मई तय की है।
विज्ञापन

बेअंत सिंह की हत्या के मामले में हवारा अपने अन्य साथियों परमजीत सिंह भ्यौरा, जगतार सिंह तारा और देवी सिंह के साथ बुड़ैल जेल में बंद था। इस दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बैरक में लगी टॉयलेट सीट को उखाड़कर करीब 94 फुट लंबी सुरंग खोदी और फरार हो गया। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने उक्त चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने हवारा और भ्यौरा के फरार होने के दो साल बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था जबकि जगतार सिंह तारा को थाइलैंड से पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें