फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navjot Sidhu: राहुल गांधी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सिद्धू, बांधे तारीफों के पुल

Fri, 07 Apr 2023 12:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू एक अप्रैल को पटियाला जेल से बाहर आए थे। उन्हें रोडरेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई थी। जेल से बाहर आते ही सिद्धू ने पंजाब सरकार पर निशाना साध अपने तेवर दिखा दिए थे। 
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले नवजोत सिद्धू। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडरेज मामले में सजा काट कर एक अप्रैल को जेल से बाहर आए नवजोत सिद्धू एक्टिव हो गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद से वे मुलाकातों में व्यस्त हैं। पहले उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मुलाकात कर सरकार से न्याय मांगा। इसके बाद वे दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिले। इसी क्रम में सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से भी दी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला का नया गाना 'मेरा ना' Youtube पर रिलीज, एक घंटे में मिले 2M व्यूज 

सिद्धू ने ट्वीट किया-9 बार के विधायक, तीन बार सांसद, वंचितों के चैंपियन, सच्चाई की आवाज... विश्वसनीयता जिसका नाम मल्लिकार्जुन खरगे... माननीय कांग्रेस अध्यक्ष से मिले और उनका आशीर्वाद लिया, वह पार्टी के लिए सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लेकर आए।' इस फोटो में उनके साथ कांग्रेस नेता जयराम रमेश भी दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

 

इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की। सिद्धू ने ट्वीट किया-एक बुद्धिमान व्यक्ति के साथ एक बातचीत महीनों की शिक्षा के लायक है……। संगठन की ताकत का स्तंभ केसी वेणुगोपाल से मिले और उनका आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन

राहुल और प्रियंका से की थी मुलाकात
नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को नई दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा से मुलाकात की थी। सिद्धू ने कहा कि उनकी अपने 'नेताओं' और पंजाब राज्य के लिए उनकी प्रतिबद्धता अटल रहेगी। सिद्धू ने ट्वीट किया था-आज नई दिल्ली में अपने गुरु राहुल जी और मित्र, दार्शनिक, मार्गदर्शक प्रियंका जी से मिला। आप मुझे जेल में डाल सकते हैं, मुझे डरा सकते हैं, मेरे सभी वित्तीय खातों को ब्लॉक कर सकते हैं लेकिन पंजाब और मेरे नेताओं के लिए मेरी प्रतिबद्धता न तो झुकेगी और न ही एक इंच पीछे हटेगी!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें