फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से फसल जली तो सिद्धू पहुंचे, रोते किसानों को हंसाया साथ ही मुआवजा भी

Mon, 24 Apr 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
आग से जली फसलों का दौरा करने पहुंचे सिद्धू
विज्ञापन
निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती से सटे अजनाला सेक्टर के कई गांवों के दौरे पर पहुंचे। इन गांवों में हाई वोल्टेज तारों से निकली चिंगारी से जली करीब तीन सौ एकड़ फसलों के पीड़ित किसानों से मिले।
विज्ञापन


किसानों को भरोसा दिलाया कि उन्हें प्रति एकड़ आठ हजार रुपये का मुआवजा मिलेगा। यह रकम पॉवरकॉम से दिलाई जाएगी। इसी के साथ ही सिद्धू ने गांव वालों से बातचीत के बाद अजनाला, राजासांसी व अमृतसर पूर्वी क्षेत्र को एक-एक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां देने का एलान भी किया। रविवार को सिद्धू अजनाला सेक्टर के गांव ओठियां में जिला प्रशासन टीम के साथ किसानों की मुश्किलें सुनने के लिए पहुंचे थे। 

नवजोत सिंह सिद्धू के पास न तो खेतीबाड़ी महकमा है और न ही पॉवरकॉम को लेकर कोई पावर और न ही उनके विधानसभा क्षेत्र में यह गांव शामिल है।
Trending Videos
विज्ञापन

रोते किसानों को हंसाया

आग से जली फसलों का दौरा करने पहुंचे सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें खास तौर पर यहां भेजते हुए कहा है कि किसानों को उचित मुआवजा मिलेगा। यही नहीं पंजाब सरकार किसानों के लिए ऐसी नीति लेकर आ रही है, जिससे उन्हें कभी भी कर्ज लेने की नौबत नहीं आएगी। किसानों को कर्जमुक्त व पंजाब को भयमुक्त बनाना पंजाब सरकार का उदेश्य है। जल्द ही किसानों को लेकर पंजाब सरकार नई नीति लागू करने जा रही है। 

डीसी कमलप्रीत सिंह संघा ने कहा कि किसानों की फसल जो शार्ट सर्किट से जली है, उसे लेकर सारी फाइल तैयार करके वह जल्द ही पॉवरकॉम के पास मुआवजे के लिए भेज रहे हैं। एसडीएम अनुप्रीत कौर ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों को बार्डर रेंज के तौर पर पैकेज दिलाने के लिए जो औपचारिकताएं पूरी की जानी चाहिए वह की जा रही हैं। 

रोते किसानों को हंसाया
नवजोत सिंह सिद्धू ने जहां सीमावर्ती किसानों का दर्द बांटने के लिए दलबल के साथ पहुंचे वहीं उन्होंने मौके पर ही किसानों की कई समस्याओं का हल निकालते हुए तुरंत उन्हें लाभ पहुंचाने की बात कही। सिद्धू ने उन्नत बीजों से किसानी करने पर जहां जोर दिया। किसानों के दर्द को समझते हुए सुख-दुख में सांझ करने की बात की। सिद्धू के साथ मिलकर रोते हुए किसानों को जहां ढांढस बंधा वहीं उनके चेहरों पर मुस्कान लौटी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें