ब्रेस्ट कैंसर की हाल ही में सर्जरी कराने वालीं पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कैंसर पीड़ित के लिए अपने बाल दान किए हैं। ट्विटर पर छोटे बालों के साथ फोटो शेयर करते हुए डॉ. सिद्धू ने लोगों को भी अपने बाल दान करने को कहा है। डॉ. सिद्धू ने लिखा है कि चीजों को नाले में फेंकना दूसरों के लिए बहुत मायने रखता है।
उन्होंने अपने लिए प्राकृतिक बालों की विग की कीमत के बारे में जानकारी की, जिसकी उन्हें दूसरी कीमोथैरेपी के बाद जरूरत होगी। विग की कीमत करीब 50 हजार रुपये से लेकर 70 हजार रुपये तक है। इसलिए उन्होंने एक कैंसर के मरीज के लिए अपने बाल दान करने का फैसला लिया है।
दरअसल डॉ. सिद्धू ने पिछले महीने डेराबस्सी के एक निजी अस्पताल में ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के लिए सर्जरी कराई थी। वह कैंसर की स्टेज-दो पर थीं। अब जल्द ही उनकी कीमोथैरेपी शुरू होनी है और इस दौरान बाल झड़ने लग जाते हैं। इसलिए डॉ. सिद्धू को विग की जरूरत होगी और अपने लिए प्राकृतिक बालों की विग की कीमत जानने के लिए जब उन्होंने इधर-उधर पूछा तो उन्हें विग की कीमत 50 हजार रुपये से लेकर 70 हजार रुपये तक होने के बारे में पता लगा। इसके बाद उन्होंने कैंसर मरीज के दर्द को जानते हुए कीमोथैरेपी शुरू होने से पहले अपने बालों को दान करने का फैसला लिया।