फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस की कलह: नवजोत कौर का कैप्टन पर वार, कहा-अकेला आदमी पार्टी नहीं बनाता

Tue, 26 Oct 2021 03:26 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। संभावना है कि वे कांग्रेस को अलविदा कहकर अपनी नई पार्टी का एलान कर सकते हैं। ऐसे में पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। नवजोत कौर सिद्धू का बयान इसी की कड़ी है।
विज्ञापन
नवजोत कौर सिद्धू। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को चंडीगढ़ में नई पार्टी का एलान कर सकते हैं। पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर पर निशाना साधा है। नवजोत कौर ने कहा कि कांग्रेस का कोई विधायक कैप्टन के साथ नहीं जाएगा। हां, अगर उन्होंने किसी पर कोई एहसान किया, तो वो जा सकते हैं। लोग पार्टी से जुड़ जाते हैं, अकेले एक आदमी पार्टी नहीं बनाता है। कांग्रेस से जुड़े लोग नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें -  जगी आस: 11 महीने से बंद टीकरी बॉर्डर खुलवाने के लिए हरियाणा सरकार और किसानों के बीच बातचीत शुरू 

नवजोत कौर ने कहा कि पार्टी ने उन्हें पूरी आजादी दी लेकिन उन्होंने किसी कार्यकर्ता को शक्ति नहीं दी। कभी किसी मंत्री या विधायक से खुलकर मुलाकात नहीं की। उन पर कौन भरोसा करेगा। उनके लिए यह सबसे अच्छा होता अगर वह शिअद में शामिल हो जाते। इससे लोगों का संदेह शांत होता और वह कुछ सीटें जीत पाते।
विज्ञापन


बुधवार को चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे कैप्टन
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। संभावना है कि वे कांग्रेस को विधिवत तौर पर अलविदा कहकर अपनी नई पार्टी का एलान कर दें। वहीं कैप्टन के एलान के बाद से पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। इसके अलावा कैप्टन भाजपा से गठजोड़, बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी और अरूसा आलम के आईएसआई से रिश्ते पर भी अपनी राय रख सकते हैं। 
विज्ञापन


नाराज नेताओं पर नजर
वहीं कैप्टन की नई पार्टी का पंजाब कांग्रेस के कई नेता भी हिस्सा बन सकते हैं। विधानसभा टिकट बंटवारे के दौरान पंजाब कांग्रेस में असंतोष पनपने की आशंका है। अगर ऐसा होता है तो अमरिंदर सिंह इस अवसर को भुनाने की कोशिश जरूर करेंगे। वहीं शिअद से नाराज टकसाली नेताओं पर भी कैप्टन का फोकस है। हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह दावा किया था कि कई विधायक उनके संपर्क में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें