फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navjot Sidhu: नवजोत कौर सिद्धू की सफल सर्जरी के बाद परिवार में खुशी, कुछ दिन में गुरु की रिहाई भी

Fri, 24 Mar 2023 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पहले 26 जनवरी 2023 को भी सिद्धू के रिहा होने की चर्चा थी लेकिन गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब कैबिनेट में रिहा होने वाले कैदियों का प्रस्ताव ही नहीं रखा गया था। सिद्धू की रिहाई न होने से उनके समर्थकों को मायूस होना पड़ा था। यहां तक की सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने ट्वीट करके पंजाब सरकार पर हमला बोला था
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में रोड रेज मामले में सजा काट रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार में इन दिनों खुशियां हैं। उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू की ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी हो गई है। वहीं छह दिन बाद एक अप्रैल तक सिद्धू की भी जेल से रिहाई होने की पूरी संभावना है। 
विज्ञापन


नवजोत कौर सिद्धू ने बुधवार को डेराबस्सी के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करवाया था। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के बारे में कहा कि उनके पति की बेगुनाही का सबूत देने के बाद मुख्यमंत्री मान से मांग की गई थी कि वह नवजोत सिंह सिद्धू का चरित्र प्रमाणपत्र दें, ताकि उनकी सजा माफ की जा सके। लेकिन उन्होंने लिखने की जगह फाइल को ही गुम कर दिया। उन्होंने दावा किया है कि नवजोत सिंह सिद्धू के एक अप्रैल तक जेल से बाहर आने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने एक भावुक ट्वीट में अपने पति सिद्धू से मुखातिब होकर लिखा था कि हर दिन बाहर रहकर आपकी रिहाई का इंतजार करना बेहद कष्टदायक है। 

यह भी पढ़ें: Firozpur: बरसात के कारण फिसली अध्यापकों की गाड़ी, पंजाब रोडवेज की बस से टकराई, चार की मौके पर मौत
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

रोड रेज मामले में सजा काट रहे हैं सिद्धू
रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को एक साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्होंने 20 मई को पटियाला कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। लेकिन अब तक की सजा में सिद्धू ने एक बार भी पैरोल नहीं ली। माहिरों के मुताबिक नशा तस्करी एवं अन्य संगीन अपराधों में बंद कैदियों को छोड़कर बाकी सभी को जेल में मिले उनके काम में प्रदर्शन व आचरण के आधार पर एक महीने में चार से पांच दिन की छूट दी जाती है। इसके अलावा कुछ सरकारी छुट्टियों का भी कैदी को लाभ मिलता है। ऐसे में अनुमान है कि सिद्धू इस छूट का लाभ लेकर एक अप्रैल को जेल से रिहा हो सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें