फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने खंडित की डॉ. आंबेडकर की मूर्ति, लोगों ने जताया रोष, पुलिस नई प्रतिमा करेगी स्थापित

Mon, 26 Nov 2018 02:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुलाना
विज्ञापन
डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव दादूपुर में शरारती तत्वों ने डॉ. भीम राव आंबेडकर की मूर्ति खंडित कर दी। रविवार सुबह खंडित मूर्ति को देख गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और रोष प्रकट किया। सूचना पाकर डीएसपी बराड़ा सुधीर तनेजा, थाना बराड़ा प्रभारी रमेश कुमार पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव के ही महिंद्र सिंह, संत राम दादूपुर व अन्य ने कहा कि शरारती तत्व इससे पहले नाहौनी और कालपी में भी डॉ. आंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर चुके हैं।

विज्ञापन


यह है मामला
गांव दादूपुर में अज्ञात लोगों ने शनिवार रात्रि पत्थर मारकर डॉ. आंबेडकर की मूर्ति की एक अंगुली व चश्मा तोड़ दिया। लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने कहा कि ऐसे लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सुखदेव सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी, जबकि वहीं गांव में नई मूर्ति रखवाई जाएगी। नायब तहसीलदार, डीएसपी व थाना प्रभारी ने कहा कि गांव के 4-5 लोग मूर्ति देखने के लिए चले जाएं, जिसके बाद गांव के संत राम, रोशन लाल, रघुनाथ व संदीप मूर्ति देखने के लिए अंबाला रवाना हो गए।

गांव के आंबेडकर भवन में स्थापित बाबा साहेब की मूर्ति की अंगुली व चश्मा तोड़ दिया है, जिससे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस से शिकायत कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। 
विज्ञापन

-दीपिका, सरपंच, दादूपुर

पिछले दो-तीन माह में कालपी, नाहौनी व अब दादूपुर में बाबा साहेब की मूर्तियों से चश्मा व उनकी अंगुली तोड़ी जा रही है। शरारती तत्व चाहे कोई भी हो, उसे पकड़ा जाए, उसे दंड दिया जाए। कांग्रेस की सरकार आने पर ऐसे व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
-वरुण मुलाना, कांग्रेस नेता

शरारती तत्व रात के अंधेरे में ऐसा काम कर जाते हैं, जिस कारण उनका पता नहीं चल पाता। मूर्ति खंडित करना निंदनीय है। ये लोग रात में ऐसा करते हैं, इनका ठिकाना तो कोई है नहीं। नाहौनी, कालपी में ऐसा हुआ था और मामले भी दर्ज हुए हैं। कोई पकड़ा जाता है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-संतोष चौहान सारवान, विधायक, मुलाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें