छत्तबीड़ जू को एक राष्ट्रीय वैबसाइल की ओर से से ‘एक्सीलेंस अवार्ड आफ-2015 के खिताब से सम्मनित किया गया है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए छत्तबीड़ जू के डायरेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि चिड़ियाघर राष्ट्रीय वैबसाइट ‘ट्रिपएडवाइजर कॉम’ द्वारा ‘ट्रैवलर अवार्ड-2015’ के खिताब से सम्मानित किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान चिड़ियाघर को घूमने के लिए दुनिया की सबसे ज्यादा पसंदीदा उक्त वैबसाइट पर दी गई लोगों द्वारा प्रतिक्रिया के आधार पर दिया गया है।
अधिकतर संख्या में पर्यटक की तरफ से छत्तबीड़ जू में घूमने की जानकारी के लिए यहां के प्रबंधों का पता लगाने के लिए वैबसाइट पर ज्यादा से ज्यादा नंबर दिए गए हैं।
पिछले कुछ समय से पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। डायरेक्टर ने बताया कि बीते रविवार को यहां रिकार्ड तोड़ 11 हजार 875 पर्यटक जू का मजा लेने के लिए आए हुए थे।
जिससे जूं प्रबंधक द्वारा जानवरों के रख रखाव के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही। मनीष कुमार ने कहा कि भविष्य में भी इसको और बेहतर बनाने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जाएंगे।