फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब-जब कहा-शहजादे, तब-तब बजीं तालियां

Sat, 29 Mar 2014 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में राहुल गांधी पर जमकर वार किए। उन्होंने अपने भाषण में कई बार राहुल गांधी को शहजादे कह कर संबोधित किया।
विज्ञापन


जैसे ही मोदी के मुंह से शहजादे कहते हैं...निकलता था लोग हूटिंग शुरू कर देते थे और खूब तालियां बजाते थे। मोदी ने भी राहुल गांधी के स्टाइल में बोलने की कोशिश कर उनकी थोड़ी बहुत नकल भी उतारी तो लोगों के साथ साथ मंच पर बैठे भाजपा के नेता भी हंसने लगे।

यह कहा मोदी ने
- शहजादे कहते हैं कांग्रेस एक सोच है। देश को लग रहा है कि कांग्रेस सोच में डूब गई है कि 80 साल से जिस परिवार का देश में दबदबा रहा, उसे एक चाय वाला ललकार रहा है। इसलिए वे बेचैन हो गए हैं।
विज्ञापन

-वह (शहजादे) सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए, मैंने चाय बेच-बेचकर जिंदगी गुजारी है।
-शहजादे कहते हैं कि भारत मधुमक्खी का छत्ता है। यह उनकी सोच है। हमारी सोच यह है कि भारत हमारी माता है।
-शहजादे कहते हैं गरीबी मन की अवस्था है। गरीब की बात न करें तो मजा नहीं आता। हमारे लिए लिए गरीब दरिद्र नारायण है। हमारी सोच है कि हम गरीब की बात करते हैं तो हमें रात भर नींद नहीं आती है।
विज्ञापन

-कांग्रेस की सोच वंशवाद है और हमारी सोच राष्ट्रवाद है।
-शहजादे कहते हैं कि वन रैंक वन पेंशन उन्होंने लागू कराया।
-शहजादे कहते हैं मोदी व्यक्ति नहीं, आईडोलॉजी हैं। यह सही है क्योंकि आइडोलॉजी में परिवार से बड़ा देश होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें