फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी, शरीफ मीटिंग से व्यापारियों को बंधी नई उम्मीद

Wed, 28 May 2014 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ की गई मुलाकात के बाद भारत-पाक संबंधों को मजबूत बनाने व दोनों देशों के मध्यम व्यापार बढ़ाने के किए एलानों से व्यापारियों में एक आशा की किरण पैदा हो गई है।
विज्ञापन


एक्सपोर्ट इंपोर्ट कारोबारी नरेश विज कहते हैं कि नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ के मध्य दिल्ली में बैठक व्यापारियों के लिए बढ़िया साबित होने वाली है। उनको आशा है कि दोनों देशों में व्यापार बढ़ेगा। व्यापार के रास्ते में आने वाली रुकावटें खत्म होंगी और दोनों देशों के मध्यम जरूरत की आदान प्रदान वस्तुओं की संख्या में भी वृद्धि होगी।

व्यापारी हवा सिंह तंवर कहते हैं कि दोनों देशों के प्रधान मंत्रियों की बैठक एक बढ़िया संदेश देश की जनता में लेकर गई। इस से दोनों देशों के मध्य तनाव कम होगा।
विज्ञापन


यही बातें दोनों देशों में व्यापार को बढ़ाने में सहयोगी होंगी। उन्होंने कहा कि अगर अटारी- वाघा सीमा से व्यापार बढ़ता है तो इस से सबसे अधिक आर्थिक लाभ पंजाब व अमृतसर के व्यापारियों को होगा।

फोकलोर रिसर्च अकादमी के नेता व एक्सपोर्ट इम्पोर्ट व्यापारी रामेश यादव कहते है कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की हुई बैठक साउथ एशिया के इस क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए एक पहल कदमी होंगी।
विज्ञापन


नवाज शरीफ के नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के साथ मीडिया के साथ जो खुलासा किया है। उसे आने वाले समय में बढ़िया परिणाम सामने आते दिखाई दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें