फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी मेरे लिए भगवान के समान: किरण खेर

Thu, 27 Mar 2014 12:13 PM IST
मयंक मिश्रा, रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सवाल: चुनाव जीतती हैं तो शहर के लिए क्या करेंगी?
विज्ञापन

जवाब : सांसद बनती हूं तो सबसे पहले लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू करूंगी। इसके लिए पूरी टीम काम करेगी। बड़े प्रोजेक्ट मंजूर कराऊंगी। फिल्म सिटी लाना मेरी प्राथमिकता होगी। ट्रैफिक समस्या के निपटारे के लिए अंडरब्रिज बनवाऊंगी। इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड कराना है खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी कुछ करना है। चंडीगढ़ पुलिस वालों के जो प्रमोशन वर्षों से रुके हैं उन्हें मंजूर करवाऊंगी।

मेरे सांसद बनने से चंडीगढ़ को बहुत लाभ होगा

सवाल : लोग आपको क्यों वोट दे?
जवाब: केंद्र में मोदी के नेतृत्व की सरकार आने वाली है। मैं अगर चंडीगढ़ से चुनाव जीतती हूं तो केंद्र में भाजपा की सरकार होने का लाभ शहर के लोगों को मिल पाएगा। कुल मिलाकर मैं बस इतना कहूंगी कि चंडीगढ़ को बहुत लाभ होगा।

सवाल: चंडीगढ़ से टिकट मिली तो आपको कैसा महसूस हुआ?
जवाब: एक बार के लिए तो ऐसा लगा कि जैसे पहाड़ सा गिर गया हो। मुझे कई दिग्गज नेताओं के फोन आए। मुझे एक घंटे तक सोचकर दोबारा जवाब देने को कहा गया। मैं सोच भी नहीं पा रही थी और फिर मुझे कहा गया कि आपको चुनाव लड़ना ही होगा।

सोशल मीडिया या अखबारों व टीवी के माध्यम से संपर्क में

सवाल : समय कम है। प्रचार की क्या रणनीति है?
जवाब : मेरे पास अभी वक्त बहुत कम है। फिर भी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच जा सकूं। मैं सोशल मीडिया या अखबारों व टीवी के माध्यम से संपर्क में हूं। चुनाव प्रचार के दौरान अगर मैं किसी के घर नहीं पहुंच सकी तो मेरा इस शहर के हर नागरिक से यह वादा है कि चुनाव जीतने के बाद मैं सभी लोगों से उनके घर जाकर जरूर मिलूंगी।

मैं चंडीगढ़ की बेटी हूं। मेरा मायका चंडीगढ़ में

सवाल : आपको आउटसाइडर कहा जा रहा है?
जवाब: ऐसा कहना गलत है। मैं चंडीगढ़ की बेटी हूं। मेरा मायका चंडीगढ़ में है। शादी के बाद चंडीगढ़ की कोई भी बेटी अपने पति के साथ चाहे उसके घर चली जाए लेकिन वह रहती तो चंडीगढ़ की ही बेटी है।

सवाल : जीतेंगी तो चंडीगढ़ को कितना वक्त दे पाएंगी?
जवाब : चंडीगढ़ का विकास ही मेरी प्राथमिकता होगी और पूरा वक्त सिर्फ चंडीगढ़ के लिए ही समर्पित होगा। अब मैं बहुत ही चुनिंदा फिल्में साइन करती हूं। इंडियाज गॉट टैलेंट के लिए भी हमें केवल 19 दिन शूट करना पड़ता है। कार्यक्रम चाहे तीन माह चलता है लेकिन शूटिंग 19 दिन ही होती है। चुनाव के दौरान जो भी वादे किए हैं उसे पूरा करूंगी।

जो भी पार्टी का आदेश होगा मैं उसका पालन करूंगी

सवाल : अगर भाजपा की सरकार में मंत्री का पद ऑफर किया जाता है तो आप कौन सा विभाग चाहेंगी?
जवाब : मैं तो अभी इस बारे में सोच भी नहीं सकती हूं। मुझे पार्टी ने चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने का आदेश दिया तो मैं आ गई। अब आगे जो भी आदेश होगा मैं उसका पालन करूंगी।

सवाल: सिकंदर खेर क्या प्रचार के लिए चंडीगढ़ आएंगे?
जवाब : सिकंदर अभी थाइलैंड में अपनी शूटिंग को लेकर व्यस्त है। शूटिंग खत्म होने के बाद प्रचार करने चंडीगढ़ अवश्य आएगा।

मोदी जी मेरे लिए किसी भगवान से कम नहीं

सवाल: और कौन-कौन फिल्म स्टार आने वाला है?
जवाब : बॉलीवुड में बहुत से स्टार मेरे करीबी दोस्त हैं। बहुत से स्टार चंडीगढ़ आना भी चाहते हैं। लेकिन, समय कम है। अभी प्लान कर रही हूं। कौन-कौन आएगा यह अभी तय नहीं है।

सवाल: नरेंद्र मोदी शहर आ रहे हैं। उनको लेकर कितनी उत्साहित हैं?
जवाब: मोदी जी केचंडीगढ़ आने की मुझे बहुत खुशी है। मेरे लिए वे किसी भगवान से कम नहीं है।
विज्ञापन

सभी कार्यकर्ता दिल से मुझे समर्थन देंगे

सवाल: सोशल मीडिया से जुड़ रही हैं?
जवाब : अब तो मैं सोशल मीडिया से पूरी तरह जुड़ गई हैं। ट्विटर पर तो मैं लोगों से सुझाव भी मांग रही हैं। सोमवार रात भी डेढ़ घंटे तक मैंने लोगों से बातचीत की।

सवाल: भाजपा कार्यकर्ताओं में आपसी विवाद बढ़ रहा है। आपको लगता है कि सभी कार्यकर्ता आपके साथ हैं?
जवाब : पहले जरूर सभी मेरे खिलाफ थे, लेकिन अब सबको मैंने मना लिया है। मैं सभी से प्यार से मिली हूं और उनसे सहयोग भी मांगा है। मुझे विश्वास है कि सभी कार्यकर्ता दिल से मुझे समर्थन देंगे। अभी कुछ दिन  पहले पार्टी कार्यालय में जो झगड़ा हुआ वो दो नेताओं की आपसी रंजिश के चलते हुआ है। यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा और ऐसा होना नहीं चाहिए था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें