फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जिसके पक्ष में, ये भाजपा सांसद उसके खिलाफ

Wed, 01 Apr 2015 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाट वर्ग को आरक्षण देने की पैरवी कर रहे हैं। भाजपा के एक सांसद शुरू से उनके खिलाफ है। जाट आरक्षण पर भाजपा सांसद राजकुमार सैनी के बयानों से पार्टी की मुश्किल में है।
विज्ञापन


एक ओर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सहित अन्य नेता इसे पार्टी नहीं, बल्कि सैनी निजी प्रतिक्रिया कहकर बचाव की मुद्रा में हैं, वहीं विवादित बयानों के लिए प्रसिद्ध सांसद राजकुमार सैनी का कहना है कि वह आज भी अपने बयान पर अडिग हैं।

सांसद का कहना है कि हरियाणा में लंबे समय से जाट सामुदाय की चौधर रही है और ओबीसी वर्ग पर उक्त समुदाय ने लंबे समय तक राज किया है। इसके बावजूद पिछड़े वर्ग के हक पर नजर रखकर जाट आरक्षण मांगना गलत है।
विज्ञापन

विज्ञापन

जाट नेता भी भाजपा सांसद के बयान के खिलाफ

सोमवार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला द्वारा उनके बयान का विरोध करने के विषय में सांसद राजकुमार सैनी का कहना है कि उन्हें पार्टी हाईकमान और हरियाणा सरकार पर पूरा भरोसा है।

उन्होंने भाजपा हाईकमान और प्रदेश सरकार पर विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है कि वे पिछड़ों के अधिकारों पर आंच नहीं आने देंगे।

जाहिर है जाट आरक्षण के विरोध में लगातार मुखर हो रहे भाजपा सांसद के बयान हरियाणा में जाटों के गले नहीं उतर रहे।  वहीं भाजपा के जाट नेता अपनी ही पार्टी के सांसद द्वारा दिए जा रहे इन बयानों से खफा होने अलावा किनारा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सांसद राजकुमार सैनी जाट आरक्षण के विरोध करते समय यहां तक कह चुके हैं कि अगर ओबीसी आरक्षण में छेड़खानी हुई तो वह सांसद पद से इस्तीफा देने में भी गुरेज नहीं करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें