फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 में एनएएमएस सेल का गठन, युवाओं को मिलेगा आधुनिक मेडिकल ट्रेनिंग का प्लेटफॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनएएमएस) सेल का गठन कर दिया गया है। इस पहल से अब चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 में बने एनएएमएस सेल के जरिए अब डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के लिए सतत् चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रमों को व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से आयोजित किया जाएगा। इस सेल का उद्देश्य युवा डॉक्टरों को नवीनतम चिकित्सा तकनीकों, रिसर्च और क्लीनिकल स्किल्स से जोड़ना है, ताकि वे बदलते हेल्थकेयर सिस्टम के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।

इसके स्टेट कन्वीनर पीजीआई के डॉ सोनू गोयल ने बताया कि नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज देश की एक प्रतिष्ठित संस्था है, जो मेडिकल एजुकेशन, रिसर्च और ट्रेनिंग को बढ़ावा देती है। इसके तहत फेलोशिप, मेंबरशिप और विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनसे डॉक्टरों की प्रोफेशनल क्षमता मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि जीएमसीएच-32 में इस सेल के गठन से अब सभी विभाग मिलकर काम करेंगे, जिससे इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग को बढ़ावा मिलेगा। इससे खासतौर पर युवा डॉक्टरों और मेडिकल स्टूडेंट्स को फायदा होगा, क्योंकि उन्हें एक ही प्लेटफॉर्म पर एक्सपर्ट गाइडेंस और अपडेटेड नॉलेज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें