फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बनाकर जरूरतमंदों को किराए पर उपलब्ध कराएगा चंडीगढ़ नगर निगम, तैयार हुआ एजेंडा

Sat, 29 Aug 2020 11:43 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निगम ने तैयार किया एजेंडा
  • सदन में पास हुआ एजेंडा, तो फंड के लिए केंद्र को भेजेंगे पत्र
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ नगर निगम ने गरीबों को सस्ती दरों पर किराए पर मकान देने की योजना तैयार की है। निगम ग्राम पंचायत की भूमि पर फ्लैट बनाकर लोगों को छत मुहैया कराएगा। सदन की बैठक में निगम यह एजेंडा लेकर आ रहा है। सदन में एजेंडा पास होने के बाद निगम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट बनाने के लिए केंद्र को पत्र लिखेगा। वहां से फंड आने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


कमिश्नर केके यादव ने बताया कि पिछले साल निगम में 13 गांव शामिल हुए थे। इन गांवों में ग्राम पंचायत की काफी भूमि खाली पड़ी है। मलोया में भी काफी भूमि खाली पड़ी है। प्रधानमंत्री आवास योजना की तहत दो प्रक्रिया हैं। एक जहां मकान बने हों वहां पर सीधे किराए पर दे दिए जाएं, दूसरा खाली भूमि पर फ्लैट बनाकर गरीबों, मजदूरों या जरूरतमंदों को दे दिया जाए।

यह प्रोजेक्ट पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत तैयार होगा। 25 साल के लिए बनने वाले इन फ्लैट्स के लिए निगम एक कमेटी बनाएगा। इसमें अधिकारियों के साथ 2 पार्षद भी होंगे ताकि पॉलिसी को बेहतर तरीके से तैयार किया जा सके। इसके लिए एक किराया लेने वाले व्यक्ति की भी तैनाती होगी। जो सभी से किराया लेगा और मरम्मत का कार्य भी देखेगा।
विज्ञापन

एक व दो कमरों का होगा फ्लैट

एजेंडे के अनुसार फ्लैट एक कमरा व 2 कमरों का होगा। एक कमरे वाले फ्लैट में बेडरूम के लिए 30 स्क्वायर मीटर व 2 कमरे वाले फ्लैट में बेडरूम के लिए 60 स्क्वायर मीटर जगह होगी। इसके अलावा एक रसोई, बाथरूम, टॉयलेट व 10 स्क्वायर मीटर का डोरमेटरी बेड का भी एरिया होगा। एक सामान्य परिवार के लिए इतनी जगह पर्याप्त मानी गई है।

ये लोग कर सकते हैं दावेदारी
मकान को किराए पर लेने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर, सरकारी मानक के अनुसार कम वेतन पाने वाले, मजदूर, प्रवासी मजदूर, शिक्षा से जुड़ा व्यक्ति, स्वास्थ्य से जुड़ा व्यक्ति, लंबे समय तक चंडीगढ़ में घूमने आने वाला व्यक्ति और छात्र यहां किराए से मकान ले सकते हैं। 31 अगस्त को सदन की बैठक आयोजित होगी।

महिला भवन का उपयोग करना जरूरी
सेक्टर-38 स्थित महिला भवन का उपयोग करने के लिए कमेटी ने सुझाव दिया है। इसके अलावा मृत जानवरों के निस्तारण का प्लांट कहां लगेगा, इसका फिर से एजेंडा आएगा। वहीं, अब होटल, प्राइवेट स्कूल व अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वालों को एडमिनिस्ट्रेटिव शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

रेवेन्यू बढ़ाने वाली कमेटी के इन सुझावों पर होगी चर्चा

- लाल डोरा के बाहर पानी के कनेक्शन को वैध किया जाए
- पानी के बिलों के विवादों को निपटाकर बिल लिया जाए
- सामुदायिक केंद्रों की जिम पीपीपी मॉडल पर चलाई जाएं
- सामुदायिक केंद्रों के बाहर व अंदर खाली पड़ी जगह को किराए पर दिया जाए
- पब्लिक टॉयलेट, पार्क व ग्रीन बेल्ट में विज्ञापन के दिया जाए
- ट्यूबवेल व सामुदायिक केंद्रों में एटीएम के लिए जगह बने -
- महिला भवन का उपयोग किया जाए
- गांवों में घर-घर से कचरा लेने के एवज में शुल्क लिया जाए
- होटल, मीट की दुकान व अस्पतालों को एनओसी लेने के लिए कहा जाए
- निगम की भूमि पर वेरका/वीटा के बूथों के लिए प्रशासन को पत्र भेजा जाए।  
- विवादित भूमि के मामलों का निस्तारण कर उनका उपयोग किया जाए
- मार्केट में भी विज्ञापन के अवसर तलाशे जाएं

देखें वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें