फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में सितारा बनी सोनाली...और अपना लिए 'शिव शंकर'

Wed, 24 Jun 2015 07:14 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम युवती 'सितारा' को हिंदू युवक से प्यार हुआ तो उसने वो कर दिखाया जो अन्य युवतियां करने से डरतीं। उसने हिंदू युवक 'शिव शंकर' से शादी रचाकर हिंदू नाम सोनाली रख लिया। मामला, हरियाणा का है।  
विज्ञापन


हिन्दू महासभा ने लव मैरिज करने वाले शिव शंकर और उसकी पत्नी सोनाली को सम्मानित भी किया है। सोनाली मुस्लिम परिवार से है। शादी से पहले सोनाली का नाम सितारा था। सितारा ने हिन्दू परिवार में आस्था रखते हुए शिव शंकर से शादी की, इसलिए सभा ने दम्पति को सम्मानित किया।

हरियाणा हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने कहा कि मुस्लिम समुदाय में एक युवक कई शादियां कर लेता है जिससे मुस्लिम परिवार की बहू बनने वाली युवती को दुर्गति सहनी पड़ती है लेकिन हिन्दू परिवार में ऐसा नहीं है। यहां हिन्दू धर्म से जुड़े लोग एक ही शादी करते हैं और घर में आने वाली बहू को सम्मान देते हैं।
विज्ञापन


हिन्दू महासभा यह परामर्श देती है कि हिन्दू परिवार के युवक मुस्लिम समुदाय की युवतियों को बहू बनाकर घर ले आएं। हरियाणा सरकार तो केवल बेटी बचाओ अभियान चला रही है लेकिन हिन्दू महासभा बहू लाओ, बेटी बचाओ का नारा दे रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें