फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ वक्फ बोर्ड चेयरमैन के खिलाफ धरना

Tue, 19 Nov 2013 12:05 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सेक्टर-20 की जामा मस्जिद के बाहर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अपनी कुर्सी का नाजायज फायदा उठा रहे हैं। वे समुदाय की मांगे नहीं मान रहे। उल्टा अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।

आंदोलनकारी लोगों का कहना है कि यदि उनकी मांगों का समाधान 15-20 दिनों भीतर नहीं किया गया तो मनीमाजरा मुस्लिम समुदाय अगला धरना सेंट्रल वक्फ काउंसिल नई दिल्ली पर देगा।
विज्ञापन


सोमवार को मस्जिद के बाहर पूरे दिन लोगों ने धरना दिया। बाद में चंडीगढ़ उपायुक्त, गृहसचिव, नेशनल कमीशन फॉर माइनेरिटीज व अल्पसंख्यक मंत्रालय को ज्ञापन सौंपा गया।

अहमद सिद्दकी, कितार खां, रोशल अली के मुताबिक ,चंडीगढ़ वक्फ बोर्ड मनीमाजरा की मस्जिदों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

मनीमाजरा स्थित जामा मस्जिद की हालत बहुत खराब है। यहां मेंटीनेंस की जरूरत है। इसकी मांग कई वर्षों से की जा रही है। निजी स्वार्थ की वजह से चेयरमैन मनीमाजरा की मस्जिदों की डेवलप कमेटियां नहीं बनने दे रहे हैं। इससे मस्जिदों का विकास रुका हुआ है।

मांग है कि जिस तरह से सेक्टर -20 मस्जिद की डेवलप कमेटी बनी हुई है, उस प्रकार अन्य मस्जिदों में भी कमेटी बननी चाहिए। इसके अलावा लोगों ने मस्जिद में चल रहे झाड़ फूंक और ताबीज बांधना बंद करवाना चाहिए।

उन्होंने यह भी मांग उठाई कि बोर्ड की ओर से एक ऐसी कमेटी गठित की जाए जो हर महीने सभी मजिस्दों में निरीक्षण करे। साथ ही इमाम व अन्य कामकाज का निरीक्षण भी करे।

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, जामा मस्जिद मनीमाजरा में चल रहे मदरसे को ऊपर की मंजिल में स्थानांतरित किया जाए। दरअसल जब बच्चे जोर से पढ़ते हैं तो नमाज व जमात के काम में खलल पैदा होता है।
विज्ञापन


इससे नमाजी व जमाती परेशान होते हैं। उन्होंने कहा मनीमाजरा के दोनों मस्जिदों के आवासों में इमामों के शादी-शुदा लड़के व अन्य रिश्तेदार अपने परिजनों के साथ रह रहे हैं।

उनकी मांग है कि इनके आवास मस्जिद से हटाए जाएं। लोगों का कहना है कि इस बारे में चेयरमैन को कई बार कहा, लेकिन वे अनसुना कर देते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें