फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खेर बोलीं- पीएम ने सेठों की तिजोरियों को बंद किया, भाजपा ही जीतेगी

Sat, 03 Dec 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के साथ सांसद किरण खेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांसद किरण खेर ने शनिवार को चार उम्म्मीदवारों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। सेक्टर-49 में भाजपा उम्मीदवार हीरा नेगी के कार्यक्रम के बाद सेक्टर-52 में उम्मीदवार चंद्रावती शुक्ला के कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सांसद किरण खेर ने दावा किया कि नगर निगम चुनाव में भाजपा को ही बहुमत मिलेगा और भाजपा का ही मेयर बनेगा। इस मौके पर सांसद ने पिछले ढाई साल में करवाए गए कामों को भी गिनाया। 
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद किरण खेर ने कहा कि पीएम मोदी ने सेठों की तिजोरियों को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि बैंकों से पैसे निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि नए नोट छप रहे हैं जल्द ही लोगों की यह दिक्कत दूर हो जाएगी। इस मौके पर सांसद ने कहा कि वार्ड नंबर-12 की सीट को जीतना उनकी इज्जत का सवाल है। ऐसे में यहां से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार चंद्रावती शुक्ला की सीट लोग जितवा कर भेजे। 
विज्ञापन

नोट निकालने में आ रही दिक्कत जल्द दूर होगी: सांसद

उम्म्मीदवारों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेतीं किरण खेर
सांसद किरण खेर ने कहा कि भाजपा सरकार नए रोजगार लाने के लिए कदम उठा रही है। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने भी संबोधित किया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष दवेंद्र सिंह औलख, पप्पू शुक्ला और रेणू बाला ने भी भाग लिया। वहीं इससे पहले किरण खेर ने मौलीजागरां में जनसभा की और भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा।

साथ ही उन्होंने मौलीजागरां, विकासनगर के निवासियों को मालिकाना हक दिलवाने का आश्वासन दिया। वहीं, मौलीजागरां की डिस्पेंसरी को अस्पताल और स्कूल बनवाने के साथ ही बिजली पानी और सफाई व्यवस्था को ठीक करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर वार्ड-24 उम्मीदवार अनिल दुबे, वार्ड-26 के प्रत्याशी विनोद अग्रवाल और वहां के मौजूदा पार्षद देशराज गुप्ता, सुशील जैन, आरपी डोगर, संजू जैन और अरविंद जैन भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें