नगर निगम के 22 फरवरी को हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती वीरवार को फेज-6 स्थित शिवालिक स्कूल में होगी। गिनती के लिए प्रशासन की ओर से सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। सुरक्षा का भी पूरा इंतजाम किया है।
जानकारी के मुताबिक प्रशासन की ओर से वीरवार को सुबह दस बजे वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। इसके लिए 14 टेबल लगाए हैं। पहले चरण में वार्ड नंबर-1 से 14 की गिनती कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसके बाद 15 से 28, 29 से 42 और बाद में बाकी आठ वार्डों के वोटों की गिनती कर नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
इस संबंध में संपर्क करने पर सहायक जिला चुनाव अधिकारी पूनमदीप कौर ने बताया कि गिनती के मौके पर शिवालिक स्कूल के गेट से 100 मीटर की घेरे तक उम्मीदवारों के समर्थकों और आम लोगों को आने-जाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल के अंदर कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
जिसमें दोनों रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहेगें और मीडिया के लिए भी पूरा प्रबंध होगा। उन्होंने बताया कि गिनती के दौरान 14 टेबल लगाए हैं। हर टेबल पर एक वार्ड की सभी मशीनें रखकर गिणती की जाएगी। इस दौरान उम्मीदवारों या उनके अधिकारित नुमाइंदे को भी गिनती में जाने की सहूलत होगी।
अपने पार्षद का बेसब्री से इंतजार
नगर निगम के चुनाव के नतीजों के लिए शहर के लोग बेसब्री इंतजार कर रहे हैं। जिक्रयोग है कि पहली बार मोहाली नगर निगम चुनाव हुए हैं। यह चुनाव चार साल देरी से हुए हैं। इसलिए लोगों को चुने हुए सदस्यों को निगम में देखने का इंतजार है। शहर के लोग नगर निगम की अफसरशाही की नाकामियों से काफी खफा हैं। उनको लगता है कि चुनाव में चुने गए उम्मीदवार अफसरशाही पर भी नकेल कसेंगे और समस्या का हल भी ढंग से होगा।