फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, डांस इंडिया डांस के जज मुदस्सर खान से

Fri, 13 Dec 2013 03:44 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डांस इंडिया डांस के जज मुदस्सर खान की कोरियोग्राफी में दो फिल्मों की थीम को मिक्स किया गया है। एक टाइटेनिक तो दूसरी हम आपके हैं कौन। डीआईडी का यह शो होगा आज।
विज्ञापन


आमची मुलगी माधुरी दीक्षित पर बनाए गए इस शो में परफारमेंस कुछ खास होगी। इसमें आपको माधुरी के सिग्नेचर स्टेप भी दिखाई देंगे।

डीआईडी के प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे मुदस्सर ने कहा कि टाइटेनिक और हम आपके हैं कौन को कंबाइन करना आसान नहीं था। उन्होंने इसके लिए स्टेज पर जहाज मंगवाया और उसके ऊपर शूट करवाया।

जहाज को हवा में दिखाने के लिए उसको उठाया भी गया। मुदस्सर के साथ चंडीगढ़ के होमटेल होटल में धीरज और स्वराली भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि बालीवुड में कोरियोग्राफी का सफर कब शुरू हो गया उनको पता तक नहीं चला।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रुप बनाया शॉर्प शूटर। जिसकी परफारमेंस सलमान को काफी पसंद आई और उन्होंने घर बुला लिया। दबंग के गीत हमका पीनी है पीनी है के लिए उन्होंने कोरियोग्राफी करने के लिए कहा।

मुदस्सर ने कहा कि छह से आठ महीने तो कैसे बीत गए पता नहीं चले। अब लगता है कि यार कोरियोग्राफर बन गया। फिर कैटरीना कैफ, नेहा धूपिया आदि के लिए कोरियोग्राफी की। उन्होंने कहा कि बड़े सितारों को नचाना इतना आसान नहीं होता।

कथक की वर्कशॉप की
मुदस्सर ने कहा कि बोलबच्चन के लिए कोरियोग्राफी की तो चेंज करने को मिला। उन्होंने कहा कि अभिषेक बच्चन के लिए स्टेप सीखने के लिए उन्होंने कथक सीखा। बाद में मिक्सिंग करके बोलबच्चन की कोरियोग्राफी में उसको यूज किया।

फेसबुक पर मूंगदाल में टैग
ग्रैंड मास्टर मिथुन चक्रवर्ती से मेरा ज्यादा प्यार है। वे मूंग दाल कहकर मेरी खिंचाई ही नहीं करते हैं, बल्कि फेसबुक पेज पर भी एक कटोरी दाल में लिखकर भेजते हैं कि यह हैं मुदस्सर। अच्छा लगता है यह देखकर कि वह मुझसे इतना प्यार करते हैं।

इनमें की कोरियोग्राफी
रेडी
बोल बच्चन
दबंग-2
इश्क इन पेरिस
बॉस
दबंग
बाडीगार्ड

अब डांस इट आउट
डीआईडी सीजन 4 के पीछे मूल भावना अपने दर्शकों को इस बात के लिए प्रेरित करना है कि वे डांस को अपनी भावनाएं व्यक्त करने का जरिया बनाएं और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दें।

इस उपक्रम को आगे बढ़ाते हुए, जी टीवी देश भर के अनेक शहरों में ‘डांस इट आउट‘ अभियान चला रहा है, जिसमें हर शहर के दर्शक उस मुद्दे को चुनेंगे जिसके बारे में वे गंभीरता से सोचते हैं और फिर शहर के सबसे बडे़ डांस फेस्टिवल में उसी मुद्दे पर डांस के जरिए अपना विचार प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें