नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आईआईटी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन्स सेशन-2 के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए। इसमें बठिंडा के मृणाल गर्ग ने पंजाब में टॉप किया है। उनकी ऑल इंडिया रैंक पांच है।
11 जुलाई को हुई जेईई मेन्स सेशन-1 परीक्षा में मृणाल गर्ग ने 300 में से 300 अंक अर्जित किए थे। वे देश भर के 13 टॉपर की सूची में शुमार थे। चंडीगढ़ स्थित श्री चैतन्य इंस्टीट्यूट से कोचिंग प्राप्त कर रहे मृणाल एनटीएसई, केवीपीवाई के स्कॉलर होने के साथ साथ आईओक्यूसी और आईएनएमओ के क्वालिफायर भी हैं।
दिन में लगभग 14 घंटे अपनी पढ़ाई को देने वाले मृणाल अपने माता पिता के साथ साथ श्री चैतन्य के शिक्षकों को इस उपलब्धि का श्रेय देते हैं। उन्होंनें हार्ड वर्क और स्मार्ट वर्क पर बल देते हुए कहा कि मॉडल व सैंपल पैपर्स, रिविजन्स और अनुशासनात्मक शेड्यूल पर अमल करना ही सफलता की कुंजी है। मृणाल के पिता बिजनेसमैन हैं जबकि मां गृहिणी हैं। इसी के साथ मृणाल के अन्य बैचमेट्स नमन गोयल को ऑल इंडिया रेंक 62, संकल्प मित्तल को 76, यज्ञ गोयल को 99 रैंक प्राप्त हुई है।
चंडीगढ़ स्थित सेंटर डायरेक्टर मृणाल सिंह ने इस उपलब्धि पर कहा कि वे अपने स्टूडेंट्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन से काफी खुश हैं। उनके अनुसार टॉपर्स का यह परिश्रम अन्य स्टूडेंट्स के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होनें बताया कि चंडीगढ़ के अलावा अन्य सेंटर्स में भी श्री चैतन्य का बेहतरीन परिणाम दर्ज किए हैं जहां स्टूडेंट्स ने ऑल इंडिया रैंक 6, 7 और 9 दर्ज किया है।
मृदुल गुप्ता ने हासिल किए 99.95 पर्सेंटाइल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित (फेस 2)- 2022 जेईई मेन्स की परीक्षा में इनोसेंट हाटर्स ग्रीन मॉडल टाऊन के छात्रों का रिजल्ट शानदार रहा है। इस परीक्षा में मृदुल गुप्ता ने 99.95 पर्सेंटाइल हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इसके अलावा सूजल चोपड़ा ने 94.77 पर्सेंटाइल स्कोर किए हैं। इस अवसर पर इनोसेंट हाटर्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों को उनकी शानदार सफलता पर उन्हें और स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। प्रिंसिपल राजीव पालीवाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उनको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भेंट की।