हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल खटर पंचकूला के सेक्टर 6 के अस्पताल में एमआरआई करवाने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री लाठी का सहारा लेकर चलते दिखे। इस मौके पर पंचकूला के विधायक और अन्य उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद थे।
गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री पहली बार सिविल अस्पताल में चेकअप करवाने पहुंचे थे। वहीं, उनके आने से पहले पीएमएम डॉ. बीना सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों और सिक्योरिटी गार्ड्स को उनके काम को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
मीटिंग के बाद अस्पताल की साफ सफाई भी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य सेवाओं को भी दुरुस्त करने पर स्वास्थ्य कर्मी जुटे हैं।