फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जालंधर के सांसद संतोख सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर भाजपा में शामिल, टिकट न मिलने पर छोड़ी कांग्रेस

Sat, 20 Apr 2024 12:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चौधरी परिवार जालंधर से चरणजीत चन्नी को उम्मीदवार बनाने के बाद से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहा था। कर्मजीत चौधरी के बेटे फिल्लौर से विधायक हैं।
विज्ञापन
कर्मजीत कौर भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के दिवंगत सांसद संतोख सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी भाजपा में शामिल हो गई हैं। चौधरी परिवार जालंधर से चरणजीत चन्नी को उम्मीदवार बनाने के बाद से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहा था।
विज्ञापन


संतोख चौधरी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद कर्मजीत कौर ने जालंधर से उपचुनाव लड़ा था। हालांकि वे आप के सुशील रिंकू से हार गई थी। कर्मजीत चौधरी के बेटे  विक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर से विधायक हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया था।  

इस बार जालंधर से चौधरी परिवार टिकट की मांग कर रहा था लेकिन कांग्रेस की तरफ से पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को उतार दिया गया। लिहाजा बिक्रम चौधरी ने बगावती सुर अपना लिये।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें